Home / News / झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का पांच वर्ष का कार्यकाल आज पूरा हो गया , मिल सकता है विस्तार

झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का पांच वर्ष का कार्यकाल आज पूरा हो गया , मिल सकता है विस्तार


रांची : झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का झारखंड के राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल (रविवार)आज पूरा हो गया है । कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उन्हें विस्तार मिल सकता है। खबर लिखे जाने तक राजभवन को राष्ट्रपति सचिवालय या केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनके कार्यकाल विस्तार की कोई सूचना नहीं मिली थी।


बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई को राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उनका पांच वर्ष का कार्यकाल रविवार(आज)को पूरा हो रहा है। यंहा बता दे द्रौपदी मुर्मू झारखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा करनेवाली पहली राज्यपाल हैं।

बताते चले की झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बननेवाली द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई 2015 को राजभवन में इस पद की शपथ ली थी। पिछले वर्ष चार साल पूरे होने पर राज्‍यपाल ने राजभवन में केक काटा था। द्रौपदी मुर्मू का अबतक का कार्यकाल विवादों से परे रहा है। ओडिशा में दो टर्म विधायक व राज्य मंत्री रहीं द्रौपदी मुर्मू का नाम एक समय राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में भी उछला था।

द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दौरान चांसलर पोर्टल पर सभी विश्वविद्यालयों के कॉलेजों के लिए एक साथ ऑनलाइन नामांकन शुरू कराया। सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक सहित कई विधेयकों को सरकार को वापस लौटाने का कड़ा कदम भी उठाया। खूंटी में पत्थलगड़ी की समस्या के समाधान को लेकर वहां के परंपरागत ग्राम सभाओं, मानकी, मुंडा व अन्य प्रतिनिधियों को बुलाकर उनके साथ रायशुमारी भी उनकी अच्छी पहल मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *