Home / News / दुमका पुलिस ने आठ अपराधियों को किया गिरफ्तार

दुमका पुलिस ने आठ अपराधियों को किया गिरफ्तार


झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के टोंगरा के दुधानी गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह दो बजे आठ अपराधियों ने पुआल व्यापारी को कब्जे में कर उससे 48 सौ रुपया और दो मोबाइल लूट लिए। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी और चालक ने थाना जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से भाग रहे एक अपराधी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर वारदात में शामिल बाकी अन्य सात और अपराधियों को पकड़ लिया। अभियुक्तों में एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। देर शाम कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि मधुपुर नया बाजार का रहने वाला धीरेद्र प्रसाद यादव भाड़े की पिकअप वैन लेकर पुआल लेने के लिए चालक के साथ टोंगरा के कुसुमघटा गांव आया था। वह एक बार पुआल ले जाने के बाद दूसरी बार लेने के लिए आ रहा था। रात करीब दो बजे गांव के समीप हथियारों से लैस आठ लोगों ने गाड़ी मालिक को रोक लिया और चाकू दिखाकर 48 सौ रूपया और चालक व व्यापारी के दो मोबाइल लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समीरन गोराई नामक अपराधी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर मास्टर माइंड नंदलाल पाल, बाबूधन मरांडी, शिवचरण मुर्मू, विष्णु टुडू, देवचरण मुर्मू व महाशय टुडू को धर दबोचा। नंदलाल के पास से लूट का सारा रूपया और एक चाकू व दोनों मोबाइल बरामद किए गए। वारदात में एक नाबालिग भी शामिल था। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्त टोंगना के दुमदुमी और कुसुमघटा गांव के रहने वाले हैं। छापेमारी दल में डीएसपी संतोष कुमार के अलावा थाना प्रभारी दिनेश सिंह भी शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *