दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान नगर में शांति बनाये रखने और किसी भी प्रकार के आसामाजिक तत्वों से निबटने के लिए दुमका पुलिस ने शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च किया.
हाल ही में दुमका के उपायुक्त राहुल सिन्हा और एसपी प्रभात कुमार ने नगर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक किया था जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने हर हाल में पूजा के दौरान एक सदभाव का माहौल बनाये रखने की घोषणा की थी.
फिरभी दुमका पुलिस अपनी तरफ से किसी भी प्रकार का कसर नहीं छोड़ना चाहती, एसपी ने कहा. इस बाबत आज फ्लैग मार्च के साथ साथ पुलिस ने हुडदंगियों की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए हथियारों के साथ एक ड्रिल भी किया.
दरअसल इस बार दुर्गा पूजा और मुहर्रम का समापन लगभग एक ही साथ होने जा रहा है. जिला प्रशासन ने साफ़ तौर पर निर्देश जरी किया है कि आगामी 12 अक्टूबर को दिन में मुहर्रम के पहलम के बाद ही दुर्गा की मूर्तियों का विषर्जन होगा. जिला प्रशासन की इसपर कड़ी नजर है. स्थानीय लोगों ने भी समाज में सदभाव बनाये रखने की तैयारी की हैं.








