Home / News / दुमका उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी -डॉ अरुण उरांव

दुमका उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी -डॉ अरुण उरांव


दुमका :भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण उरांव ने कहा कि मोदी सरकार 2.0 का पहला साल बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है और प्रभावशाली इसलिए कि जनादेश ,शासन की गति सरकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच ,मजबूत बुनियाद की ढांचा और दशकों से लटकी हुई मुद्दों के समाधान को उच्च प्राथमिकता दी . डॉ उरांव ने कहा कि कोविद -19 और अम्फान चक्रवात मैं जो अभूतपूर्व संकट खड़े किए उससे दु:ख और विपदा तो आई ही साथ ही भारी नुकसान हुआ ,लेकिन आज देश में एक निर्णय लेने वाली उत्तरदायी सरकार है . उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिया. डॉ उरांव ने कहा कि मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्ष की उपलब्धियां जिस संवेदना और मजबूती के साथ कोविड-19 को संभाला गया और आत्मनिर्भर भारत पैकेज इन सबके साथ अब हमारा देश को कोविड
के बाद की दुनिया में मिलने वाले अवसरों को पाने के लिए पूरी तरह तैयार है .हर देशवासी को सुरक्षित और सशक्त बनाने की हमारी इस यात्रा में आप भी सहयात्री बनिए ताकि हर नागरिक अपनी परस्थिति से उठकर नए भारत का ध्वजवाहक बन सके. वही दुमका उपचुनाव को लेकर डॉ उरांव ने कहा कि संगठन पूरी तरह तैयार है . दुमका विधानसभा का सीट भाजपा की झोली में जाएगी .भाजपा की जीत होगी. झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे में विफल है राज्य में स्वास्थ और बिजली की समस्या चरमराई हुई है. यह सिर्फ वादों की सरकार है जो लोगों से झूठा वादा कर लोगों को छलने का काम किया है. इन्होंने जीतने के बाद दुमका विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर दुमका की जनता को धोखा दिया है. मौके पर जिलाध्यक्ष निवास मंडल,महामंत्री गौरवकांत ,मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *