Home / News / दुमका पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

दुमका पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

दुमका: जिले में वाहन चोर गिरोह काफी सक्रिय है। गिरोह के सदस्यों का नेटवर्क दुमका व इसके आसपास के जिलों में काफी सक्रिय है। गिरोह के सदस्य वाहन की चोरी करने और उसे खपाने के लिए दो गुट में बंट कर कात करते हैं। इसका खुलासा चोरी की गाड़ी के साथ धराए दो अपराधियों ने किया। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के आधार पर शिकारीपाड़ा व मुफस्सिल थाना इलाके में छापेमारी कर दो गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया। सभी के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक व एक सेंट्रो कार बरामद की है। इसकी जानकारी गुरुवार को एसपी अंबर लकड़ा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। जिसके बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि अंतर जिला वाहन चोर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें मुस्ताक मियां, जाफर मियां पाकुड़िया पाकुड़ के हैं। हसन अंसारी शिकारीपाड़ा और शहीद अंसारी मुफस्सिल थाना के रहने वाले हैं। जांच में यह पता चला है कि वाहन की चोरी और चोरी के वाहन को बेचने का दो अलग अलग गिरोह काम कर रहा है। काठीकुंड में वाहन जांच में दो बाइक के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर वाहनों को बरामद किया गया। इसमें पाकुड़ के पाकुड़िया में भी स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर दो बाइक जब्त किया गया।काठीकुंड पुलिस ने आमगाछी के पास बुधवार को वाहन चेकिग लगाया तो दो स्पलेंडर बाइक के साथ जाफर मियां एवं मुस्ताक मियां को पकड़ा। कागजातों की जांच में वाहन का मालिक दुमका के धवन यादव थे। जांच में यह बात भी सामने आया कि गाड़ी का पंजीकरण बंगाल में हुआ है। पुलिस को इनलोगों ने बताया कि वह यह वाहन शिकारीपाड़ा के छोटू मियां से खरीदा था। और इसे बेचने के लिए आमगाछी जा रहा था।
बरामद पांच बाइक में हीरो एचएफ डीलक्स लाल रंग जेएच041-2820, हीरो एचएफ डीलक्स नीला रंग जेएच04एल-9102, बिना नंबर का काला रंग का बजाज पल्सर, हीरो स्पलेंडर प्लस डब्लूबी 40 क्यू-5463, बजाज सिटी 100 नीला रंग जेएच04बी 3901 और हुंडई सेंट्रो कार सिल्वर कलर की। जिसका नंबर डब्लू02यू 7734 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *