Home / News / जंगल में गड़ा हुआ हथियारों का जखीरा बरामद

जंगल में गड़ा हुआ हथियारों का जखीरा बरामद


दुमका :पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इस क्रम में पुलिस ने नक्सल गतिविधियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने छापेमारी कर तीन राइफल औऱ 70 जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताते हैं कि नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इसे यहां छुपा कर रखा गया था। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी अभियान, एसडीपीओ सदर औऱ एसएसबी 35वीं बटालियन के जीसी ललित साह के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा थाना के सहयोग से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मनियाचुआं जंगल के पास सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान जंगल में कच्चे रास्ते से पश्चिम में करीब 500 मीटर की दूरी पर घने जंगल से पुलिस ने 303 बोल्ट के तीन राइफल बरामद किए। ये राइफल जमीन में गाड़कर रखे गए थे।इन हथियारों को देखकर ऐसा लग रहा था कि इन्हें लंबे समय से यहां दबाकर रखा गया है, क्यों राइफल का लकड़ी का हिस्सा जर्जर हो चुका था और लोहे के हिस्से में जंग लगा हुआ था।इसके अलावा पुलिस ने वहां से 70 जिंदा कारतूस, मैगजीन चार्ज 7 औऱ जमीन में गाड़ा गया एक मैगजीन बरामद किया। इस संबंध में शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी के बयान पर अज्ञान नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।छापेमारी में दुमका के एएसपी रतीन्द्र चंद्र मिश्रा, एसएसबी 35 बटालियन के डीसी ललित साह, एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन, दुमका शिकारीपाड़ा के परिचारी पुलिस अर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के अलावा एसएसबी 35 बटालीयन शिकारीपाड़ा और दुमका जिला पुलिस के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *