झारखण्ड की राजधानी रांची के एक पूर्व जस्टिस की पत्नी से जमीन दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इसे लेकर पुंदाग ओपी में केस दर्ज किया गया है। मामला जस्टिस हरिशंकर प्रसाद की पत्नी नीता रानी सिन्हा की शिकायत पर रविवार को दर्ज किया गया है। जिसमें न्यू पुंदाग न्यासी महेंद्र महतो को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, इसी मामले में एक दूसरी प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। जिसे जस्टिस की पत्नी द्वारा आरोपित बनाए गए महेंद्र महतो ने दर्ज कराया है। महेंद्र महतो द्वारा दर्ज कराए गए केस में अशोक कच्छप और महफूज अली को ठगी का आरोपित बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपितों ने जाली पेपर के आधार पर जस्टिस की पत्नी को पूर्व में जमीन बेच दिया था।इस जमीन का जाली पेपर महफूज अली ने तैयार किया था। एक पक्ष के लोग जमीन को आदिवासी जमीन बताते हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग जमीन को जेनरल बताते हैं। दोनों एफआईआर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पूर्व जस्टिस की पत्नी को जमीन दिलाने के नाम पर ठगी
August 17, 2020

Previous Article
Next Article

झारखंड निर्माता की पुण्यतिथि को भूलाना अक्षम्य अपराध -डॉ लुईस मरांडी
डॉ अराधना को मिस्र से मिला गोल्ड अवार्ड

DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136
Related Posts
महाशिवरात्रि पर पाकुड़ जिले में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरो ...
February 16, 2026
दुमका में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश: देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ ...
February 16, 2026


