Home / News / दुष्कर्म व हत्या में मुजरिमों को कठोर सजा दिलाएगी सरकार-अंबा प्रसाद

दुष्कर्म व हत्या में मुजरिमों को कठोर सजा दिलाएगी सरकार-अंबा प्रसाद


दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नाबालिग आदिवासी छात्रा के संग क्रूरता करने वाले मुजरिमों को सरकार कठोरतम सजा दिलाएगी।अंबा छात्रा के स्वजनों से मिलने उनके गांव गई थीं। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसकी जितनी भी निदा की जाए, कम है। अंबा ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए जारी वाट्सएप नंबर पर सभी निर्भीक होकर ऐसी सूचनाएं दें, ताकि महिलाओं के विरुद्ध अपराध की दर को कम किया जा सके और ऐसी घटनाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो सके। इस दौरान उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता और राशन भी प्रदान किया। स्वजनों को भरोसा दिया कि उन्हें हरहाल में न्याय मिलेगा .उन्होंने पुलिस के स्तर से अबतक की गई कार्रवाई के बारे में छात्रा के स्वजनों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान दहशत में अन्न, जल त्याग चुकी छात्रा की मां को अंबा ने अपने हाथों से भोजन कराया और पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि सरकार सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *