Home / News / हेमन्त राज में आदिवासी असुरक्षित-शिवशंकर उराँव

हेमन्त राज में आदिवासी असुरक्षित-शिवशंकर उराँव

दुमका :भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उराँव ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार बनने के बाद लगातार आदिवासी समाज के लोगो पर अत्याचार,बलात्कार,हत्या हो रही है।संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में बहन-बेटियां सुरक्षित नही है।बरहेट एवं रामगढ़ में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या का मामला ने राज्य को शर्मसार कर दिया। राज्य सरकार ने दुष्कर्म की घटना पर अपना गैर जिम्मेदाराना भूमिका निभाई है।आगे उराँव ने कहा कि झामुमो के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने तो दुष्कर्म की घटना पर पूरे आदिवासी समाज को दोषी ठहराया है,जो सरासर गलत है।किसी एक कि गलती से पूरे आदिवासी समाज को दोष देना झामुमो की आदिवासियों के प्रति नीच सोच को दर्शाता है। मोर्चा प्रभारी सह पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि बरहेट में वीर शाहिद सिदो-कान्हो के वंशज की निर्मम हत्या दर्शाता है की झामुमो को सिदो-कान्हो परिवार की कितना चिंता है।इसके उलट उसके हत्या के केस को सरकार के इशारे पर लीपापोती कर दी गई थी।
भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर एवं पूरे प्रदेश में किए गए आंदोलन का ही परिणाम है कि राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा किया।आदिवासी मूलवासी को नौकरी देनी की बात दूर ,आदिवासी मूलवासियों को दिया गया नौकरी को भी हेमन्त सोरेन की सरकार में छीना जा रहा है। मोके पर प्रदेश प्रवक्ता मिस्फिका हसन ,अशोक बड़ाइक ,अजय गुप्ता ,ओम केसरी आदि मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *