
दुमका :सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी सर्विस टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विवेकानंद सिंह एवं महासचिव डॉ कलानंद ठाकुर ने झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपती मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के अनुसार आवास एवं चिकित्सा भत्ता के भुगतान के लिए पत्र लिखा है. पत्र में मांग किया है कि झारखंड राज्य विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय के शिक्षकों को सातवें पुनरीक्षित वेतनमान का भुगतान हो रहा है .जबकि आवास एवं चिकित्सा भत्ता का भुगतान छठे पुनरीक्षित वेतन के अनुसार हो रहा है. इससे विश्वविद्यालय /महाविद्यालय के शिक्षकों को इस महंगाई में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां बता दें कि झारखंड सरकार के कर्मचारियों को आवास एवं चिकित्सा भत्ता का भुगतान सातवें वेतनमान के अनुसार हो रहा है. मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से आग्रह है कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के अनुसार आवास एवं चिकित्सा भुगतान करने की कृपा करें.
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को लिखा पत्र आवास एवं चिकित्सा भत्ता के भुगतान के लिए








