
दुमका: राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने जिला के उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दुमका के कार्यपालक अभियंता से मांग किया है कि जब तक भुरभुरी पुल चालू नहीं हो जाता तब तक विजयपुर पुल में आवागमन एक महीने के लिए बंद कर मरम्मति करना अहितकर होगा। देवघर दुमका एन एच सड़क पूर्व से ही जर्जर हो चुका है। विजयपुर पुल और भुरभुरी पुल दोनों पर आवागमन रुक जाने से देवघर दुमका रोड पर अनावश्यक दबाव पड़ेगा। इस परिस्थिति में दुर्घटनाएं बढ़ेगी और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जनहित में भुरभुरी पुल चालू होने तक विजयपुर पुल का कार्य रोका जाना चाहिए।
भुरभुरी पुल चालू होने तक विजयपुर पुल का कार्य रोक देने चाहिए- अमरेन्द्र








