
दुमका :सांसद सुनील सोरेन ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि दुमका में रेल परिचालन को सामान्य करें । खासतौर पर दुमका रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ( 18618- 18619 ) और कविगुरु एक्सप्रेस को फिर से शुरू किया जाए । सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि यह दोनों ट्रेन इस क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी है । सैकड़ों लोग प्रतिदिन इससे रांची – कोलकाता- भागलपुर आवागमन करते हैं । ट्रेन के परिचालन के स्थगित रहने से लोग काफी परेशान हैं । उन्हें यात्रा में काफी कठिनाई हो रही है । साथ ही साथ अगर वे निजी वाहन का उपयोग करते हैं तो खर्च काफी होता है । सुनील सोरेन ने कहा कि अब जब देश और राज्य के कई हिस्सों से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है तो इन दोनों ट्रेनों को भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके ।








