Home / News / झामुमो आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक-बाबूलाल मरांडी

झामुमो आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक-बाबूलाल मरांडी

शिबू सोरेन ने हमेशा से आदिवासी समुदाय को दिग्भ्रमित किया
दुमका: भाजपा कार्यालय में आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा
विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक है। आदिवासियों का वोट लेकर उनके अधिकारों को इस दल के नेता लूट रहे हैं। कहा कि झामुमो ने आदिवासियों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। सत्ता में आने के बाद झामुमो आदिवासियों के दुख-दर्द को भूलकर अपनी तिजोरी भरने लगता है।बाबूलाल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन बचाने का नारा देकर सिर्फ आदिवासियों को छलने का काम किया है। कहा कि हेमंत सरकार के एक साल के कार्यकाल में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर कटाक्ष करते हुए बाबूलाल ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के अगुवा वे ही नहीं हैं, बल्कि जयपाल सिंह मुंडा से लेकर कई संगठनों ने अलग राज्य के गठन के लिए संघर्ष किया है। कहा कि शिबू सोरेन ने हमेशा से आदिवासी समुदाय को दिग्भ्रमित किया है।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करें, ताकि संताल परगना के तीन लोकसभा और सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर सके। कार्यकर्ता आम लोगों से सीधा संवाद रखें। ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक परिवार को केंद्र व रघुवर सरकार की उपलब्धियां व भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं। दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि सोरेन परिवार आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा शोषक है। वंशवाद को बढ़ावा देकर यहां के जमीनी लोगों की हकमारी की जा रही है। इसलिए यह जरूरी है कि ऐसे दल को जड़ से उखाड़ फेंका जाए।

बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाएं और झारखंड की मौजूदा सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं. मरांडी ने कहा कि वे सभी से आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. संथालपरगना झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि इस पर प्रमंडल में 18 विधानसभा सीट और लोकसभा की तीन सीटें हैं. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाला दिन भाजपा का होगा. खासतौर पर संथालपरगना की सभी 18 विधानसभा सीट और यहां के तीनों लोक सभा सीट में भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे.झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार तक अपने चार दिवसीय दौरे पर संथालपरगना में थे. उनके इस दौरे को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी भी नेता या जनप्रतिनिधि को कहीं भी जाने का हक है. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को काम करना चाहिए, जो वे नहीं कर रहे हैं. प्रखंड और थानों में भ्रष्टाचार फैला है, जिसे मुख्यमंत्री को चाहिए कि दूर करें और विकास की गति को तेज करें.बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता का दावा किया. साथ ही कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता चाहती है कि राज्य में लोकतंत्र स्थापित हो, इसके लिए वह भाजपा को लाना चाहती है.

हेमंत सोरेन ने चुनाव के समय झूठी घोषणा कर सत्ता हासिल

किया -डॉ लुईस मरांडी

भाजपा सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के समय झूठी घोषणाएं और वादे कर सत्ता तो हासिल कर लिया, लेकिन जब उसे जमीन पर उतारने की बारी आई तो अब जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि हेमंत सोरेन ने एक साल में पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन एक साल बीत गए और एक को भी रोजगार नहीं दिया।

मोके पर पार्टी के उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा ,जिलाध्यक्ष निवास मंडल ,सुरेश मुर्मू ,सतेंद्र सिंह ,परितोष सोरेन ,बी किस्कू ,विमल मरांडी ,सोनी हेम्ब्रम ,गुंजन मरांडी ,रविंद्र बास्की ,श्याम मरांडी ,कालेश्वर मुर्म आदि मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *