अमड़ापाड़ा । लिट्टीपाड़ा विधान सभा अंतर्गत दुर्गापुर में जाहेर ऐरा मेला का उद्घाटन दिशोम गुरु सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन,सांसद विजय हाँसदा, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन,लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी,जिप सदस्या निर्मला टुडु ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रिमो शिबू सोरेन ने कहा की सीएम कान पक गया है तो छत्तीसगढ़ जाए।भाजपा सरकार झारखंड की गरीब भोली -भाली जनता को छलने का काम कर रही है।भाजपा गरीबो की हित में काम नही कर रही है भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपति की सरकार है.गरीबो को लूटना बन्द करो.शिबू सोरेन की स्वागत में फातिमा विधालय के छात्राओँ एवं आदिवासी रीती रिवाज के साथ किया गया.मौके पर समिति के अध्यक्ष,सचिव,कीनू हांसदा,श्रीराम भगत,मन्टू भगत,मनोज भगत आदि मौजूद थे।
भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपति की सरकार है-शिबू सोरेन








