Home / News / सिक्किम भारत का स्वर्ग है- अमिता रक्षित

सिक्किम भारत का स्वर्ग है- अमिता रक्षित

दुमका।
महिलाओं के विकास तथा सरकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए दुमका की वी संस्था की नौ सदस्यीय टीम 16 से 19 अक्टूबर 2016 तक 4 दिवसीय सिक्किम शैक्षणिक भ्रमण पर सिक्किम गई। ‘‘वी’’ संस्था के अध्यक्ष अमिता रक्षित ने बताया कि सरकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को देखते हुए सिक्किम को भारत का स्वर्ग कहा जा सकता है।‘‘वी’’ संस्था की सचिव सिंहासन कुमारी ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देष्य राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का अवलोकन महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन तथा राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी का तुलनात्मक अध्ययन करना था। श्रीमती कुमारी ने बताया कि सिक्किम में राज्य के आबादी से ढेड़ गुणा अधिक पर्यटक प्रतिवर्ष भ्रमण पर आते हैं। राज्य के षिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण, महिला हिंसा एवं उत्पीड़न के मामले शून्य के बराबर हैं जो वास्तव में अनुकरणीय है।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान ‘‘वी’’ संस्था की सदस्यों ने सिक्किम राज्य के मुख्य सचिव आलोक श्रीवास्तव, मुख्य न्यायाधीष श्री सतीष चंद्र अग्निहोत्री, नगर निगम के मेयर शक्ति सिंह चैधरी से मुलाकात कर विभिन्न जानकारियां हासिल की तथा राज्य भ्रमण के अनुभवों से उन्हें अवगत कराया। ‘‘वी’’ संस्था की सदस्यों ने भारत चीन सीमा पर जाकर भारतीय सैनिकों से मुलाकात की एवं उनके जज्बे को सलाम किया।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान संस्था की अध्यक्षा अमिता रक्षित, उपाध्यक्ष डा प्रमोदिनी हांसदा, कोषाध्यक्ष अन्नू, संयुक्त सचिव प्रो0 अंजुला मुर्मू तथा छवी बाग्ची, किरण तिवारी, लता मुर्मू, ब्यूटी मुखर्जी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *