Home / News / प्रतिपक्ष नेता के लिए अब नहीं बनाएंगे दबाव-बाबूलाल मराडी

प्रतिपक्ष नेता के लिए अब नहीं बनाएंगे दबाव-बाबूलाल मराडी

(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
गिरिडीह : हेमंत सरकार को गिराने के लिए भाजपा झारखंड में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं चला रही है। किसी ऑपरेशन के जरिए सरकार गिराने की भाजपा की तो कोई योजना नहीं है। भाजपा विधानसभा चुनाव में झामुमो-काग्रेस गठबंधन को हराकर सूबे में सरकार बनाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं। यह बातें भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराडी ने कही। वे बुधवार को सíकट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाबूलाल उत्तरी छोटानागपुर के दौरे पर निकले हैं। गिरिडीह में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद बुधवार को वे कोडरमा के लिए रवाना हो गए।बाबूलाल ने विधि व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर खूब निशाने साधे। संयुक्त बिहार के समय विधि व्यवस्था की बदतर स्थिति से मौजूदा स्थिति की तुलना की। अपराध एवं नक्सलवाद की स्थिति को बेकाबू बताया। कहा के भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क पर उतर चुकी है। राज्य के सभी प्रखंडों में एक साथ धरना दिया जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता के सवाल पर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झामुमो के दबाव में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी सदस्यता रद कराने के लिए पहले माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं झामुमो विधायक भूषण तिर्की से आवेदन दिलवाया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो अब प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की से आवेदन दिलाया है। इससे विधानसभा अध्यक्ष एवं सरकार की मंशा पता चलती है। वैसे अब प्रतिपक्ष के नेता के सवाल पर भाजपा कुछ नहीं बोलेगी। भाजपा इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आदोलन पर उतर गई है। उनके गृह जिले गिरिडीह में पार्टी में मचे बवाल पर कहा कि यह मामूली बात है। बड़ी पार्टी में ऐसे मामूली विवाद होते रहते हैं। पैसे देकर जिला कमेटी में पद खरीदने के विक्षुब्ध नेताओं के आरोपों को भी नकार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *