
प्रशासन की उदासीनता का शिकार बन गया आजादी के लड़ाई लड़ने वाली की प्रतिमा
(झारखण्ड देखो)
पाकुड़: जिले के हिरणपुर बाजार मुख्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की बनी आदम कद प्रतिमा पर हो रहा है उदासीनता का शिकार। करीब तीस वर्ष पूर्व में बनी इस आदमकद प्रतिमा की अनावरण को लेकर लाखों रूपये खर्च कर इस प्रतिमा को 1990 में मुख्य अतिथि दिसोमगुरु शिबू सोरेन के कर कमलों द्वारा किया गया था। इस प्रतिमा का स्थापित करने में समाज सेवी गौतम तिवारी, सहदेव साहा व दिगम्बर साहा आदि की सहभागिता से ही इस प्रतिमा का अनावरण हो सका है। इस प्रतिमा का चारों ओर एक गोलम्बर बना हुआ है जिसमें पानी का फब्बारा व हाईमास्टर लाइट का सौंदर्यकरण के लिए तत्कालीन डीसी डॉ सुनील कुमार सिंह ने लोगों को लुभाने के लिए किया था। परंतु इसकी रख रखाव एवं व्यवस्था की कमी के कारण महज एक माह के अंदर ही खराब हो गई। और ये सौंदर्य मात्र शोभा की वस्तु बन कर रह गई। इस लोगों को लुभवानी के बहाने जेब भरने की रह गई है। हाई मास्टर लाइट भी लगभग दो वर्षों से बंद पड़ी है। इस पर किसी जिला एवं स्थानीय प्रशासन की नजर नही गड़ी जाती है। पानी के फब्बारे का बनना एक लुभावनी की देखने में लगती थी कि हां एक फब्बारा के साथ जो लाइट की ब्यवस्था थी वो तो सोंदर्य को दरसती थी। परंतु इस फब्बारे से निकलती पानी ने लाइट को जाम कर दिया है। जो आज खराब अवस्था मे पड़ी है। समुचित जाम होने कारण अन्य पाइप लाइट सारी सामग्री खराब हो गई है । प्रतिमा की चारो और लगे गोलम्बर को पांच माह पूर्व किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर छतिग्रस्त कर दिया है। परंतु अभि तक इसकी मरम्मत करने वाले कि नजर ही नही आती है। किसी प्रसासन की अला अधिकारी का भी नजर व ध्यान आकृष्ट नही होता है। इसकी रख रखाव इस नेताजी की प्रतिमा की पदस्थापित करने वाले कमिटी के सदस्य व समाजसेवी दिगम्बर साहा से पूछने पर बताया की सौन्दर्य करण के बहाने इस आदमकद नेताजी के प्रतिमा पर प्रशासन द्वारा सिर्फ पैसे की खिलवाड़ हुई है। इस शोभा की वस्तु बनी इसको लेकर लिखित रूप से स्थानीय थाना व बीडीओ सहित जिले के अधिकारी को दिया गया है। पर किसी को कान में जूं तक नहीं रेंगता है। इस प्रतिमा के इर्द गिर्द लगे सौंदर्य को ठीक किया जाय वही समाजसेवी सहदेव साहा ने बताया कि सुभष चन्द्र बोस के सामने जो मास्क लाइट लगा हुआ है जिसमे प्रतिमा की सारी चेहरा ढ्क देती है। जिसको लेकर हम लोग कई बार प्रसासन इसकी सूचना देकर ठीक करने को कहा गया है पर अभी तक इस पर कुछ पहल नही हुआ। समाज सेवी दिगम्बर साहा के द्वरा हिरणपुर बीडीओ को दी गई आवेदन के बारे बीडीओ हिरणपुर उमेश कुमार स्वंसी ने बताया कि बाजार चोक स्थित सुभष चन्द्र बोस की प्रतिमा एवं बाजार हमारे क्षेत्र के अन्तर्गत नही आते है। उक्त लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के क्षेत्र के अन्तर्गत में आते है।
रिपोर्ट :विनोद कुमार








