Home / News / सांसद ने शून्यकाल में ईसीएल के बंद कोलयरी को चालू करने की रखी मांग

सांसद ने शून्यकाल में ईसीएल के बंद कोलयरी को चालू करने की रखी मांग


नई दिल्ली: दुमका सांसद सुनील सोरेन ने शनिवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान ईसीएल के बंद कोलियरी को चालू करने की मांग विभागीय मंत्री से की । सांसद ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड के कस्पा , सुल्तानपुर , पलास्थली , खड़ीपट्टी , बरकुंडी और आसपास के इलाकों के कोयले की खदान में कोयले का प्रचुर भंडार है । यह पहले ईसीएल की कोलियरी हुआ करती थी , जिसे बंद कर दिया गया । उन्होंने कहा कि ईसीएल की इन बंद कोलियरी को चालू करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए ।
सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बताया की कई दशक पहले इन कोलियरियों को बंद कर दिया गया था लेकिन आज भी प्रतिदिन अवैध रूप से 20 से 30 तक कोयला का उत्खनन होता है । पहले जब ईसीएल खनन कार्य करती थी तो बेहतर उत्पादन था औऱ यहाँ से मालगाड़ी से कोयला भेजा जाता था । अगर इन कोलियरियों को चालू कर दिया जाएगा तो हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा । साथ ही साथ सरकार को राजस्व के साथ उत्तम क्वालिटी का कोयला प्राप्त होगा । सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को कहा कि आप के माध्यम से मैं विभागीय मंत्री से आग्रह करता हूं कि इस ईसीएल के इन बंद पड़े को कोलयरियों को चालू किया जाए । अब देखना है ये मांग कब तक पूरा होता है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *