Home / News / हेमंत सरकार द्वारा उठाया गया कदम सकारात्मक एवं सही कदम- गोपेश्वर प्रसाद

हेमंत सरकार द्वारा उठाया गया कदम सकारात्मक एवं सही कदम- गोपेश्वर प्रसाद

दुमका :ज़िला अधिवक्ता संघ दुमका के तदर्थ अध्यक्ष सह झारखंड बार कौंसिल के सदस्य गोपेश्वर प्रसाद झा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दुमका में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर उठाये गये कदम की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है़। उन्होने कहा कि दुमका मे हाईकोर्ट बैंच के लिये पुर्व मे भी सरकार ने कई कदम उठाये थे, लेकिन हेमंत सरकार द्वारा उठाया गया कदम इस दिशा मे सकारात्मक एवं सही कदम है। जहाँ तक बैंच के लिये जमीन की बात है, दुमका मे हाईकोर्ट बैंच के लिये जमीन का अधिग्रहण पूर्व मे ही किया जा चुका है और वन विभाग को उसका क्षतिपूर्ति भी मिल चुका है। संथाल परगना क्षेत्र की गरीब जनता को न्याय मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए हमलोगों ने पूर्व में कई धरना-प्रदर्शन भी किया था।पूर्व में मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को भी ज्ञापन सौंपा गया था । इसके लिए बाकायदे एक संघर्ष समिति का गठन किया गया था । वर्तमान सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है, साथ ही अधिवक्ताओं एवं क्षेत्र की जनता मे इसको लेकर खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *