
(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
रामगढ़। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में 1 मार्च से कक्षा 8 से कक्षा 12 तक का संचालन सभी विद्यालयों में किया जा रहा है। इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने गोला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बयांग, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरेगातु एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू का निरीक्षण किया।इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों की जांच करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोला, बीपीओ बोला एवं सभी बीआरपी सीआरपी को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें एवं विभाग द्वारा सामान्य निरीक्षण एवं मध्यान भोजन से संबंधित विभिन्न प्रपत्र को भरकर प्रत्येक दिन निरीक्षण प्रतिवेदन जिला स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
==========

परिश्रमी खिलाड़ियों के लिए खेल में भी छिपा है बेहतर भविष्य-पवन कुमार शर्मा
(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
रामगढ़। टीचर ट्रेनिंग मैदान चितरपुर में आजसू छात्र संघ के तत्वावधान में आयोजित रिझुनाथ चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच चितरपुर11 बनाम सिकनी11 के बीच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि चितरपुर के दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार शर्मा जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बॉल को बल्ले से मार मुकाबले का उद्घघाटन किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुवे सिकनी 11 की टीम ने 12 ओवर में 128 रन बनाया और इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी चितरपुर 11की टीम ने 11.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। वही मैन ऑफ़ दी मैच का खिताब पर विक्की ने कब्जा जमाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुवे पार्षद पवन शर्मा ने कहा की परिश्रमी खिलाड़ियों के लिए खेल में बेहतर भविष्य छुपा है,पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है,इस तरह का आयोजन युवाओ को खेल के प्रति जागरूक करती है,खेल से मानव जीवन मे अनुशासन तथा शारिरिक एवं मानसिक विकाश होता है आजसू छात्र संघ की पहल काफी सराहनीय है। इस अवसर पर कमिटी संरक्षक अनुराग भारद्वाज, अध्यक्ष सुबीन तिवारी, सचिव राज कुमार गिरी, उपाध्यक्ष सुमंत चौधरी,आकाश कुमार,तनवीर आलम,जयसूर्या,पिंटू मुंडा,अभिषेक पांडेय,मनोज साव,जोगी महतो,कृष्णा महतो,प्रकाश गिरी,सचिन पांडेय,अनु,सुमित पांडेय,अमित पांडेय,आलोक पांडेय,अमित मालाकार,रोहन पांडेय, आदि लोग उपस्थित थे।
==========

उपायुक्त ने की राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा
(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
रामगढ़। जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने जिले के अलग-अलग अंचलों में हो रहे राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा की।बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पूर्व डिजिटाइजेशन हेतु अंचल वार क्विक चेक 1 के उपरांत क्विक चेक 2 के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिन अंचलों में अब तक क्विक चेक 2 के तहत संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है, उन्हें विशेष रुप से ध्यान देते हुए जल्द से जल्द कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी अंचलों में म्यूटेशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए ससमय म्यूटेशन संबंधित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।वहीं उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को पूर्व में अंचल कार्यालयों में संधारित लगान रसीद को जल्द से जल्द जिला स्तर पर अभिलेखागार में जमा कराने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ जिले में सेंट्रलाइज्ड किचन के निर्माण हेतु जमीन चिन्हित करने हेतु अब तक हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी रामगढ़ तथा अंचल अधिकारी मांडू को जल्द से जल्द सेंट्रलाइज किचन हेतु जमीन चिन्हित करने एवं अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को उनके उनके अंचलों में सरकारी जमीनों से संबंधित डेटाबेस “लैंड बैंक” के रूप में तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने अतिक्रमण संबंधित मामलों पर भी जल्द से जल्द कार्य करते हुए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।मौके पर अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मैनेजर आईटी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलों के अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षकों सहित अन्य उपस्थित थे।
=============
रजरप्पा वाशरी परियोजना में मजदूर जुगेश महतो की मौत का जिम्मेवार सीसीएल प्रबंधन -आरकेएमयू
जुगेश महतो की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि एक साजिश-विश्वकर्मा
(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
रामगढ़। जिला के चितरपुर प्रखंड स्थित रजरप्पा कोयलांचल मैं एचएमएस से सम्बद्ध आरकेएमयू रजरप्पा क्षेत्र के सचिव रमेश विश्वकर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सीसीएल रजरप्पा वाशरी परियोजना प्लांट से 6 फरवरी 2021 को ब्यांग, गोला निवासी जुगेश महतो को गिरने से हुई मौत के लिए सीधे सीसीएल प्रबंधन को जिम्मवार व दोषी बताया है।उन्होंने कहा है कि मृतक महतो से सीसीएल रजरप्पा वाशरी परियोजना प्लांट में गैरकानूनी ढंग से कार्य कराया जा रहा था। जिसका निविदा, कार्यादेश नही था, मृतक के मौत के दिन की हाजरी नियत पंजी में नहीं बनाई गई थी, मृतक का सीएमपीएफ/ ईपीएफ व फार्म-बी पंजी नही खोला गया था। मृतक को सुरक्षात्मक उपकरण नही उपलब्ध कराया गया था। जो कम्पनी के नियम व कानून का उल्लंघन है। जिससे मृतक महतो का हत्या होने का पूरा पूरा संदेह होता है। इसके बावजूद कारखाना निरीक्षक के द्वार अभी तक हत्या का मामला दर्ज नही करना काफी संदेहजनक है।वहीं दूसरी ओर मृत्यु के आश्रित पत्नि प्यासो देवी को सीसीएल प्रबंधन के द्वारा कंपनी प्रावधान के तहत मिलने वाली अनुदान की राशि पन्द्रह लाख रूपये, प्रतिकर राशि आदि का भुगतान व आश्रित एक सदस्य को सीसीएल में सरकारी नौकरी नही देकर अन्याय किया जा रहा है।जिसकी आरकेएमयू निंदा करती है। कंपनी प्रावधान के तहत मिलने वाली सभी तरह के राशि का भुगतान व आश्रित के एक सदा को कंपनी में नौकरी देने व मृतक की मौत का निष्पक्ष जाँच की माँग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दिया है।








