Home / News / ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने हेतु शिविर आयोजित

ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने हेतु शिविर आयोजित

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )
गिरिडीह :- डुमरी प्रखंड के लक्ष्मणटुण्डा पंचायत सचिवालय में रैयतों की आनलाईन लगान रशीद निर्गत करने हेतु शिविर की आयोजन अंचलाधिकारी शशिभूषण प्रसाद की उपस्थिति में की गई शिविर में पंचायत के दर्जनो किसान ने भाग लिया और अपने ऑनलाइन रसीद निर्गत में आने वाली समस्याओं को रखा तथा ऑनलाइन रसीद निर्गत कराने हेतु आवेदन किया उस दौरान अंचल निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद राजस्व उप निरीक्षक अनिल चौधरी भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार निवर्तमान मुखिया गिरिजानंदन प्रसाद भुनेश्वर रविदास जितेंद्र साहू राजू साव हेमलाल महतो सुगन साहू लालू साव अमर नाथ महतो सुकर साव संतोष साहू महेंद्र साहू सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए उस दौरान मूर्ति देवी रहीम मियां रुकनी देवी शोभाराम महतो वासुदेव पंडित राजू साहू महादेव पंडित सहदेव पंडित शत्रुघन कुमार साहू सहित कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए ।

=========

टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )

जोड़ापोखर /जामाडोबा: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में सभी महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए पीटीआई, जामाडोबा में एक सीमित सभा के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। श्री देबाशीष बनर्जी, चीफ (एचआरएम), झरिया डिवीजन टाटा स्टील ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्लांटेशन ड्राइव से लेकर क्विज और टैलेंट शो से लेकर एक्सपीरिएंश शेयरिंग तक, हर इवेंट के साथ दिन को अधिक यादगार बनाया गया। इस मौके पर सुश्री बछेंद्री पाल (माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला) का एक विशेष वीडियो संदेश भी दिखाया गया। वीडियो ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कर्मचारियों को प्रेरित किया। दोपहर के कार्यक्रम के दौरान डॉ रेखा सिंह, सीनियर कंसल्टेंट (नेत्र रोग), टीसीएच और डॉ कोमल सिंह, सीनियर कंसल्टेंट (स्त्री रोग), टीसीएच द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जांच सत्र भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर, पिछले एक वर्ष में असाधारण योगदान देने वाली सभी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। झरिया डिवीजन को दिए गए समर्पित सहयोग के लिए सिस्टर गीता, दुर्गा टुडू, नीलम फ्रांसिस, श्रीमती लखविंदर कौर, सुश्री निधि पिलानीवाला और सुश्री सरिता कुमारी को सम्मानित किया गया।

सभी कार्यक्रम योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किए गए और सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघमित्रा मिश्रा, सीनियर मैनेजर, इन्वायर्नमेंट मैनेजमेंट ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील द्वारा किया गया।
इस अवसर पर, देबाशीष बनर्जी, चीफ (एचआरएम) झरिया डिवीजन टाटा स्टील और पंकज कुमार दास, हेड (एचआरएम) जामाडोबा ग्रुप उपस्थित थे।

==========

अवैध कोयला के खिलाफ बेंगाबाद पुलिस ने की छापेमारी।तीन मोटरसाइकिल एक बालु सहित ट्रेक्टर व चार टन कोयला जब्त

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )

बेंगाबाद/गिरिडीह : गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के बुढियाढाको गाँव समीप अवैध बालु लदे एक ट्रैक्टर व तीन कोयला लदे मोटरसाइकिल को किया जब्त वहीं एक बैलगाड़ी भी किया नष्ट। थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा ने बताया की अहले सुबह सूचना मिली थी कि बेंगाबाद के बुढियाढाको गाँव समीप व चोरगता नदी से अवैध बालु धुलाई होने व उसी रास्ते से मोटरसाइकिल में अवैध कोयला ढोने की सूचना मिली थी त्वरित कार्यवाईई करते हुए छापेमारी की जिसमें एक बालु लदे ट्रैक्टर व तीन कोयला लदे मोटरसाइकिल के साथ चार टन कोयला जब्त किया है।अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध बालू की धुलाई लगातार मोतिलेदा क्षेत्र के बालु घाट से भी धुलाई होती रहती है प्रशासन के द्वारा लगातार छापेमारी कर रहे हैं और करीब दर्जनों भर ट्रैक्टर भी जप्त किया है वही मामला भी दर्ज हो चुका है लेकिन इन अवैध कारोबारियों को कान के अंदर जूं तक नहीं रेंगता।

इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से थाना प्रभारी श्री कांत ओझा एसआई मुकेश दयाल सिंह ओम प्रकाश चौहान समेत कई पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

=========

बीएड के प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं का अवलोकन कार्य हुआ समाप्त

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शिक्षकों को दी विदाई

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )

बेंगाबाद/गिरिडीह : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चपुवाडीह में गिरिडीह महाविद्यालय के प्रोफेसर विनीता कुमारी के दिशा निर्देशों में बीएड के प्रशिक्षु शिक्षकों के द्वारा पच्चीस दिवसीय अवलोकन का कार्य किया आज अंतिम दिन विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया और इनसब शिक्षकों विदा किया। आज इस विदाई के मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमे बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता नृत्य रंगोली प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर आदि की प्रस्तुति की गई जिन बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र गिरिडीह कॉलेज के B.Ed डिपार्टमेंट के प्रो विनीता कुमारी एवं प्रशिक्षु शिक्षक के द्वारा दिया गया मौके पर मुख्य रूप से सुधीर कुमार जफर उल हक शिक्षा पटेल करण कुमार दास जूस पीना किसको संतोष तिवारी एंथोनी मुर्मू व काफी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे वहीं मैडल व प्रशस्ति पत्र पाकर बच्चे बच्चियां काफी खुश नजर आई।

=========

गांधी खुर्द के पंकज कुमार वर्मा ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )

गिरिडीह : जमुआ प्रखण्ड अन्तर्गत नवडीहा ओपी क्षेत्र के गादी खुर्द निवासी रुपन प्रसाद वर्मा के बड़े बेटे बाइस वर्षीय पंकज कुमार वर्मा ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया है। घटना मंगलवार सुबह आठ बजे की है। ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर आया और अपने निर्माणाधीन मकान के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने छत से निकले रॉड में रस्सी लगाकर फांसी लगा ली। इसके तुरंत बाद उसके छोटे भाई टुनटुन वर्मा (11) अपने पुराने घर से वहां आया। उसने बाहर से देखा कि उसका भाई छत से झूल रहा है और हाथ-पैर मार रहा है। उसके हो-हल्ला करने पर ग्रामीण बाहर से किसी तरह छतपर चढ़कर अंदर पहूंचें और उसे नीचे उतारा , तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घरवालों का कहना है कि उनके बेटे का किसी से कोई अनबन नहीं थी। साथ ही घरवालों ने बताया कि युवक का आगामी 5 जून को शादी होनी थी। उसका रिश्ता बिहार के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत घुपीडीह में तीन माह पहले तय हुआ था । मृतक के पिता सुरत में रहकर दैनिक मजदूरी करते हैं । वह अभी भी सुरत में ही है । वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था । बीए करने के बाद गांव में ही ट्यूशन पढ़ाया करता था ।‌ फिलहाल वह शादी की तैयारी के लिए नया मकान भी बनवा रहा था , जिसकी छत ढ़लाई कंप्लीट हो चुका है। इधर मामले की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल में लगी हुई है।

=========

भाजपा बजरंग दल के कार्यकर्त्तायों का गौवरक्षा के नाम पर चरित्र हुआ उजागर

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )

गिरिडीह: गांवा में व्यापारियों नें मंगलवार को पत्रकारों के बीच अपनी बातों को रखते हुवे भाजपा कार्यकर्ताओं के कारनामो का पर्दाफाश किया।
बताते चले कि 5 मार्च को तीन पिकअप वैन में ले जा रहे 27 मवेशियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गावां थाना मोड़ से पकड़ कर गावां थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। इस सम्बंध में ब्यापारियों ने कहा कि बीते 05 मार्च को हमलोग बिहार से 3 पिकअप वैन से 14 दुधारू गाय एवं 13 बछड़े लेकर वापस लौट रहे थे तभी भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्त्तायों नें गांवा थाना मोड़ से पहले ज़बरन गाड़ी रोक कर हमलोगों के साथ मारपीट – गाली गलौज एवं नगदी राशि को छीन लिया। व्यापारियों का कहना है कि हमलोग हमेशा इसी रास्ते से आना जाना करते है और प्रायः हम लोगों के साथ आए दिन इस तरह की घटना बराबर होते रहती है जिससे हमलोग काफ़ी भयभीत रहते है। इसलिए हम सब व्यापारी यह मांग करते है की पुलिस – प्रशासन इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाई करे ताकि हम गरीब व्यवसायी अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर सके।

=====

रांची में हुए भूता तालाब के समीप निर्मम हत्या निंदनीय- राजकुमार राज

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )

गिरिडीह : लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर सागर चंद्रवंशी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग बर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, राष्ट्रीय शाह, सचिव विदुल वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रदेश युवा महामंत्री अविनाश आर्या चंद्रवंशी, महानगर अध्यक्ष अमित वर्मा, पंकज वर्मा ने भूता तलाव रांची निवासी सचिन वर्मा कि अपराधियों द्वारा जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की है। तथा इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग महासभा करता है इस मामले को लेकर कल 11 सदस्य समिति रांची डीसी एसडीओ और एसएससी से मिलकर ज्ञापन सौंपा आएगा और मृतक के परिवार को 10 लाख मुआवजा और परिवार के एक आश्रित को नौकरी की मांग करेगा।
घटना के विषय में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और निंदनीय घटना है इसमें जो भी पुलिसकर्मी या अन्य दोषी पाए जाते हैं उस पर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। अति मृतक के परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपए का मुआवजा मिलना उचित है।

=========

जल्द लगेगा जन अदालत, लोग अपनी परेशानी को खुलकर रख सकेंगे जन अदालत में- राजेश सिन्हा

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )

गिरिडीह : गादी श्रीरामपुर आज माले के अगुआ के तरफ से आज बैठक किया गया। बैठक की अगुवाई सोनू रवानी और सनातन साहू कर रहे थे।माले के अगुआ सदस्य ने बताया कि पूरे इलाके में जनप्रतिनिधि के द्वारा लूट चल रही है कोई इसपर आवाज उठाते है तो उसको धमकाया जाता है,उसको फ़साने की बात करते है,साथ ही साथ इस इलाके में जमीन लुटेरों के द्वारा जमीन की लूट,फैक्टरी द्वारा प्रदूषण फैलना,जमीन को दूषित बनाना,फैक्टरी मालिको द्वारा 12 घंटे काम करवाकर सिर्फ 250 रुपया मजदूरी देना,लोकल को फेक्ट्री में नॉकरी नही देना,लोकल को चिन्हित कर नॉकरी से निकालना आम बात है, इन सभी विषयो पर चर्चा हुई।

गिरिडीह विधानसभा प्रभारी ने तमाम बातों को गंभीरता से लिया और बहुत जल्द इस विषय पर जनअदालत लगाने की बात की है,माले के सदस्य ग्रामीण इलाके में जन समस्याओं पर बात करेंगे और उसके बाद जनअदालत लगाएंगे जिसमे ग्रामीण खुलकर लूट के खिलाफ, प्रदूषण के खिलाफ बात कर सकेंगे।
श्री सिन्हा ने कहा कि चुनाव के दिनों में जनता को दिग्भ्रमित करने वाले जन प्रतिनिधि आज फैक्टरी की बातों पर पीछे हट जाते है,जल्द सभी बातों से पर्दा उठाया जाएगा,ग्रामीण इस बात से संतुष्ट हुए और अब नियमित रूप से ग्रामीणों को जागरूक करेंगे एकत्रित करेंगे। बैठक मे मुन्ना साव,विनोद रवानी,राजू सिंह,रंजीत रवानी,मुकेश पोद्दार,जमुना साहू,अशोक साहू,रुराज राम,राजेन्द्र राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *