Home / News / रघुवर सरकार हमारे आंदोलन को कुचलने की साजिश कर रही- रामचंद्र केशरी

रघुवर सरकार हमारे आंदोलन को कुचलने की साजिश कर रही- रामचंद्र केशरी

दुमका। पूर्व मंत्री व झाविमो के वरीय नेता रामचंद्र केशरी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर कहा की इन दोनों प्रतिमाओ का अनावरण 2003 में भारत सरकार के तत्कालीन रेल मंत्री नितीश कुमार के समय किया गया था। जब झारखण्ड में प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे। और में कैबिनेट मंत्री । केसरी ने कहा की झाविमो व जदयू के सुयंक्त महा धरना में बिहार के मुख्यमंत्री  तथा झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में  जनता एवम् नेता पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार प्रकट किया। केसरी ने कहा की यह आंदोलन विपक्षी दल के प्रमुख नेताओ द्वारा एसपीटी व सीएनटी एक्ट को निरस्त करने,स्तानीयता लागु करने, पिछडो को 27 प्रतिसत आरक्षण देने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागु करने, बड़कागांव में हुई गोलीकांड की जांच करने जैसी मुद्दे पर विपक्षी दल मजबूती से आंदोलन चला रही है। जो आगे भी जारी रहेगा।  केसरी ने कहा की रघुवर सरकार हमारे आंदोलन को कुचलने की साजिश कर रही है। मौके पर झाविमो के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत जायसवाल, मो नईम खलीफा, हेमंत स्वर्णकार, कृष्णा विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *