Home / News / बारात में आये युवक ने पड़ोस की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

बारात में आये युवक ने पड़ोस की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

हीरोडीह पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

गिरिडीह : बाराती आये युवक ने पड़ोस में पानी मांगने के बहाने घर मे अकेली पाकर नाबालिग लड़की से किया रेप। पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी की है।बीती मंगलवार की रात यहां बेंगाबाद से बारात आयी थी।बारात में आये एक युवक जिस घर मे बारात आयी थी उसीके बंगल में बहादुर पण्डित के घर पानी पीने के बहाने घुसकर नाबालिग लड़की को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।लड़की द्वारा घरवालों को घटना के बाबत बताए जाने पर युवक भाग खड़ा हुआ।ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ा और धनवार थाना को सौंप दिया।हीरोडीह पुलिस ने सूचना मिलते ही अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।हीरोडीह थाना कांड संख्या 36/21 दिनांक 25.5.21 धारा 376 भा0 द0 वि0 एवं 4/8 पोक्सो अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त सुनील यादव पिता रामेश्वर यादव साकीन बंजारी थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं पिड़िता को 164 का बयान एवं मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *