Home / News / धनबाद बंद चानक से हो रहा है गैस रिसाव ,आसपास लोगों में दहशत का माहौल

धनबाद बंद चानक से हो रहा है गैस रिसाव ,आसपास लोगों में दहशत का माहौल


 (झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)

धनबाद :धनबाद के गोधर 6 नंबर को बंद पड़े चानक से तेजी से गैस रिसाव हो रहा है. जहरीली गैस के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. बंद चानक के आसपास में लोग बसे हुए हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले बंद चानक से कम जहरीली गैस का रिसाव होता था. आज अचानक से तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया है. पूर्व में बीसीसीएल प्रबंधन को मामले की सूचना दी गई थी. जिस पर प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर स्थान का निरीक्षण किया. लेकिन कोई भी राहत कार्य नहीं की गयी. लोगों ने कहा कि गैस के कारण घुटन से महसूस होती है. लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से अविलंब राहत कार्य शुरू करने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *