
अपराधियो की खैर नही ,चलता रहेगा ऑपरेशन क्लीन- आकृष्ट
(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
दुमका : हँसडीहा थाना क्षेत्र के सिहनी गाँव से सटे जंगल मे अपराध की योजना बनाते थाना क्षेत्र के ही मुकद्दर अंसारी और मनोज यादव को हँसडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए हँसडीहा थाना के प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बनियारा के सिहनी जंगल मे दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है । इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक दुमका को दी गयी । पुलिस
अधीक्षक अम्बर लकड़ा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस उपाधीक्षक बिजय कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित कर जंगल से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । छपामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बिजय कुमार,पुलिस निरिक्षक सुमन कुमार,थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ,उत्तम पासवान,मधुसूदन राय,मंटू कुमार ,नारायण किस्कु , महेंद्र मुर्मू शामिल थे ।









