Home / News / सक्रिय नक्सली गंगा प्रसाद राय ने किया आत्मसमर्पण

सक्रिय नक्सली गंगा प्रसाद राय ने किया आत्मसमर्पण

देशी राईफल के साथ आत्मसमर्पण कर हुआ मुख्यधारा में शामिल

दुमका जिले के कई नक्सली वारदातों में रहा है शामिल

प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत तत्काल दिया गया एक लाख का चेक

दुमका : पुलिस उप-महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र, दुमका,पुलिस उप-महानिरीक्षक एसएचक्यूं,एसएसबी गया ,कमांडेंट एसएसबी-35 दुमका, उपायुक्त दुमका एवं पुलिस अधीक्षक, दुमका के समक्ष  भाकपा (माओवादी) संगठन के सक्रिय नक्सली सदस्य गंगा प्रसाद राय, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-गोदो राय, साo-मझला सरूवापानी, थाना-काठीकुण्ड, जिला-दुमका झारखण्ड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर देशी राईफल के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। ये वर्ष 2014 से वर्ष 2021 तक दस्ता में रहे। इनके द्वारा दस्ता में रहने के दौरान वर्ष 2016 में काठीकुण्ड थानान्तर्गत ग्राम- ग्राम बसकिया पहाड़ में प्रतिबन्धित भा०क०पा० (माओवादी) उग्रवादियों द्वारा असंवैधानिक तरीक से नाजायज़ मजमा बनाकर एंव विस्फोटक पदार्थ को छुपाकर रखा गया था, जिसे बरामद किया गया था। इस घटना में ये संलिप्त रहे हैं। (काठीकुण्ड थाना काण्ड सं0-41/16, दि0-07.07.2016) के तहत मामला दर्ज किया गया था| वर्ष 2016 जून माह में ग्राम-आमपाड़ा में प्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा षडयंत्र रचकर लेवी नहीं देने के कारण माओवादी/उग्रवादियों को गाँव में बुलाकर जानलेवा हमला कराने का प्रयास करना तथा अवैध देशी आग्नेयास्त्र एंव गोली बरामद होने से संबंधित घटना में ये नक्सली संलिप्त रहा है।(रामगढ़ थाना काण्ड सं0-43/16 दिनांक-19.06.2016) के तहत मामला दर्ज किया गया था| वर्ष 2014 से 2021 तक दुमका एवं संथाल परगना के अन्य जिलों में सक्रिय रहा है।ये जोनल कमाण्डर विजय दा उर्फ नन्दलाल मांझी (सैक सदस्य) एवं जोनल कमिटी सदस्य ताला दा के दस्ता के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहा हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि उक्त नक्सली को झारखण्ड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुर्नवास योजना के अन्तर्गत पुलिस अनुदान स्वरूप तत्काल 1,00,000 (एक लाख) रूपया का चेक दिया गया, इसके अलावा व्यवसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था, प्रत्यार्पण एवं पुर्नवास नीति के तहत् अन्य सुविधायें दी जाएगी। उक्त उग्रवादी के विरूद्ध लंबित अपराधिक मामलों में मुकदमा लड़ने हेतु सरकार की ओर से निःशुल्क वकील की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *