Home / News / संताल परगना महाविद्यालय के एलुमनाई कमिटी की हुई बैठक

संताल परगना महाविद्यालय के एलुमनाई कमिटी की हुई बैठक


(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि)
दुमका :संताल परगना महाविद्यालय अपने गौरवशाली अस्तित्व के लिए अपने शुरूआती दिनों से ही प्रसिद्ध है। इस महाविद्यालय से अध्ययन कर कई ऐसे व्यक्ति हैं जो पूर्व तथा वर्तमान में देश/विदेशों में कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं तथा वर्तमान में कर भी रहे हैं। ऐसे ही संताल परगना महाविद्यालय से अध्ययन किये लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से संताल परगना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ खिरोधर प्रसाद यादव ने एलुमनाई एसोसिएशन का निर्माण किया तथा साथ ही कॉलेज के वेबसाइट पर एलुमनाई कार्नर भी सक्रिय है, जिससे जुड़ने की अपील कॉलेज के प्राचार्य ने यहाँ से अध्ययन किये पूर्व तथा वर्तमान के विद्यार्थियों से किया। सोमवार को गूगल मीट पर एलुमनाई कमिटी की पहली बैठक की गयी, जिसमें कमिटी के कॉन्वेनॉर वर्तमान में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव तथा संताल परगना महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा ने वर्तमान प्राचार्य को कमिटी निर्माण की बधाई देते हुए मीटिंग में जुड़े सभी सदस्यों से अपने अपने परिचित इस कॉलेज के एलुमनाई को जोड़ने की बात कही। कॉलेज प्राचार्य डॉ यादव ने इस पहली बैठक में जुड़े सभी एलुमनाई का स्वागत किया और भविष्य में महाविद्यालय के विकास के लिए अपने विचारों को देने की बात कही। इस बैठक में लोग देश के अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े थे। हैदराबाद से जुड़े डॉ राजकमल ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस बैठक में डॉ सैमुएल किस्कू, डॉ कुमार सौरभ, प्रोo अमित अंजन मिश्रा जी ने भी अपने अनुभवों की चर्चा की तथा भविष्य में लगातार थोड़े थोड़े अंतराल में इस कमिटी की बैठक होती रहनी चाहिए, ऐसी इच्छा ज़ाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *