
खेल इंसान को तंदुरुस्त बनाता है बुद्धि का भी होता है विकास- बीडीओ संतोष प्रजापति
बीडीओ, सीओ और प्रतिनिधियों ने मिलकर किया तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
तिसरी/गिरिडीह : मुख्यालय तीसरी स्थित गांधी मैदान के प्रांगण में शुक्रवार को सिद्धू कानू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आदिवासी कल्याण समाज समिति तीसरी के अध्यक्ष सोनू हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसका उद्घाटन तीसरी वीडियो संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने फीता काटकर की । फिता काटने के पश्चात राष्ट्रगान गाकर खेल प्रारंभ की गई।
मौके पर मौजूद बीडीओ संतोष प्रजापति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फुटबॉल खेल ना सिर्फ शारीरिक विकास करता है बल्कि बौद्धिक विकास भी करने में मददगार होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें और कभी भी खेल के दौरान एक दूसरे खिलाड़ी को चोट पहुंचाने का प्रयास कदापि ना करें।
खेल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनू हेंब्रम ने कहा कुल 24 टीमों ने भाग लेने हेतु नामांकन लिया है जिसमें प्रथम पारी मे जीना डीह और पचरुखी ने खेल प्रारंभ किया है । इसके बाद दूध पानीया और जमुई ,केंदुआ और कोदई बांक , तीसरी और थानसिंहडीह ,बड़की टांडा और रॉयल स्पोर्टिंग क्लब हराहरा , कोसिलवा और सहीमाधवा के टीमों द्वारा द्वारा मैच खेला जाएगा 18 सितंबर को देवरी प्रखंड के कोइरीडीह और तिसरी प्रखंड के जमुनिया टंड, कानिचिहरी और एस टी जोर्गे, बढ़िनियां टांडा और सलगाड़ीह, माटकोमतांडी और बरमसिया ,पंदना तांड और आरएसडी कलब, अनजान डीह और महादेव टांड की टीम खेलेगी। टॉप 3 की टीमों में से जो टीम पूरे मैच में सर्वाधिक गोल स्कोर करेगा वह टीम टारगेट फाइनल में प्रवेश करेंगे। प्लांटी की गोल का अकाउंट नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य तिसरी दक्षिणी भाग के जिला परिषद रामकुमार रावत ,अतिथि सब इंस्पेक्टर अमित कश्यप, माले नेता मंटू शर्मा, समाजसेवी किशोरी साव ,मुखिया प्रतिनिधि इब्राहिम मियां, तीसरी सेवा क्लीनिक के डॉक्टर राजीव कुमार उरांव राव , संतोष गुप्ता, प्रकाश विश्वकर्मा विकास गुप्ता राहुल यादव, मुखिया प्रतिनिधि एनासियेस हेंब्रम समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
=============

गुनीयाथर में बाबा जीरा नाथ मंदिर रोड का ग्रामीणों ने मिलकर किया सड़क निर्माण
देवरी: प्रखंड अंतर्गत गुनिया थर पंचायत के लोगों ने बाबा जीरा नाथ मंदिर रोड का निर्माण मिलकर किया।
कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए आईशा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि हर साल बाबा जीरा नाथ मंदिर में भादो पूर्णिमा के अवसर पर मेला का आयोजन होता है। जहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और बाबा की पूजा अर्चना करते हैं। रोड का ठीक नहीं होना लोगों को पहुंचने में कठिनाई प्रदान करता है। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देकर इस रोड का निर्माण श्रमदान करके किया। ताकि आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई ना हो जबकि सड़क की स्थिति बिल्कुल ही जर्जर हो चुकी थी।
श्रमदान करने वालों में संदीप कुमार यादव, जोसेफ मरांडी, बालेश्वर यादव आदि लोगों ने अगुवाई करते हुए श्रमदान किया और सभी ने मिलकर निर्माण कार्य को पूरा किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में होपना मुर्मू, इमामुद्दीन अंसारी, श्यामलाल सोरेन, शब्दर अली, दिलीप राय, सुरेश यादव, रघुनंदन बरनवाल आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
======
मधुमक्खियां फिर हुआ आक्रामक, बुजर्ग पर किया हमला, किया गया रेफर
गावां/गिरिडीह: गावां प्रखण्ड के कुछ पंचायतों में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक काफी बढ़ गया है। प्रखण्ड के हरला गांव में शुक्रवार को मधुमक्खियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला बोल दिया।
बताया जाता है कि हरला निवासी जीतन महतो उम्र 82 वर्ष अपने बाहर निकला था तभी अचानक मधुमखियों ने उसपर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र गावां ले गए जहां डॉ० काज़िम खान ने उसकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया।
बता दे कि आये दिन कही न कही मधुमक्खियां आक्रामक हो जा रहे है जिससे लोगो को इसके आक्रमण से बचना काफी मुश्किल हो जा रहा है। अब तक प्रखण्ड में मधुमक्खियों के काटने से बच्चे समेत चार लोगों की जान जा चुकी है।
=======
इन्कलाबी नौजवान सभा ने निकाला मशाल जुलूस,मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस
तिसरी/गिरिडीह : इन्कलाबी नौजवान सभा तिसरी प्रखण्ड कमिटी के द्वारा प्रखण्ड सचिव धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मशाल जुलूस निकाला गया l
मशाल जुलूस गाँधी मैदान से होते हुये तिसरी चौक तक पहुंचा और फिर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया l सभी हाथों में तख्ती और मशाल लिए गगनभेदी नारा लगा रहे थे l प्रधानमंत्री मोदी रोजगार दो या इस्तीफ़ा दो!
● रोजगार के अवसरों को नीलाम करना बंद करो !
● देश की संपदा बेचने का फैसला वापस लो!
● सभी बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दो!
● आजाद भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी लाने वाला प्रधानमंत्री गद्दी छोड़ो !
● नौकरियों के सभी रिक्त पदों को अविलंब भरो।
जुलूस में इन्कलाबी नौजवान सभा के प्रखण्ड सचिब धर्मेन्द्र यादव,जिला कमिटी सदस्य प्रकाश यादव,मदन यादव, रमेश कुमार साव,प्रखण्ड उपाध्यक्ष सोनू यादव, विकास यादव,छोटू (छोटी) यादव,भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य मुन्ना राणा, जागो मरांडी, प्रेम मरांडी आदि उपस्थित थे।
=========
जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की लापरवाही से पीएम आवास और मनरेगा योजनाओं में हो रही गड़बड़ियां- मरगूब आलम
गावां/गिरिडीह: कांग्रेस के धनवार विधानसभा प्रभारी मरगूब आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गावां प्रखण्ड में चल रहे मनरेगा योजनाओं और पीएम आवास के कार्यों में हो रहे गड़बड़ियों और लापरवाहियों को उजागर किया।
उन्होंने बताया कि पीएम आवास में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है जिसका परिणाम है कि आज वैसे गरीब असहाय लोगो को पीएम आवास का लाभ नही मिल पाया है जिसे वास्तविक में आवास की जरूरत है। और कुछ ऐसे लोगो को भी आवास दिया जा रहा है जिसको पीएम आवास की कोई जरूरत नही है। ऐसे लोगो के पास पक्का मकान और सारी सुविधाएं उपलब्ध है फिर भी उन्हें पीएम आवास दिया जा रहा है जिससे साफ पता चलता है कि पीएम आवास में सिर्फ पैसों का खेल चल रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा निरीक्षण के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने मनरेगा योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मनरेगा की योजनाए गरीब और मजदूर किस्म के लोगो के लिए जीवन यापन करने का एक जरिया है लेकिन आज स्थिति यह है कि मनरेगा की योजनाएं सिर्फ वैसे लोगो को दिया जा रहा है जो कर्मियों और अधिकारियों को पैसा का चढ़ावा चढ़ाते है।
उन्होंने बीडीओ एवं उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि मनरेगा योजनाओं और पीएम आवास में हो रही लापरवाहियों का निष्पक्ष रूप से जांच करवाई जाए और जो भी लोग दोषी पाए जाते है उसपर उचित करवाई की जाए ताकि गरीब लोग इनकी लापरवाहियों का शिकार न बने।
======

इंनौस ने निकाला गांवा बाजार में मशाल जुलूस, मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस
गावां/गिरिडीह: गांवा प्रखण्ड कमिटी के द्वारा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह प्रखण्ड सचिव अशोक मिस्त्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मशाल जुलूस निकाल कर मनाया गया
मशाल जुलूस भाकपा माले पार्टी ऑफिस से लेकर हटिया मोड़ तक पहुंचा और फिर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभी हाथों में तख्ती और मशाल लिए गगनभेदी नारा लगा रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी रोजगार दो या इस्तीफ़ा दो
● रोजगार के अवसरों को नीलाम करना बंद करो।
● देश की संपदा बेचने का फैसला वापस लो।
● सभी बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दो।
● आजाद भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी लाने वाला प्रधानमंत्री गद्दी छोड़ो।
● नौकरियों के सभी रिक्त पदों को अविलंब भरो।
कार्यक्रम को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह इंनौस प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव एवं इंनौस जिला कमिटी अकलेश यादव नें सम्बोधित किया।
मौके पर जिला कमिटी सदस्य जीतेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, संजय दास,पवन चौधरी, सुरेश चौधरी, मनीष कुमार, राकेश कुमार, पिंटू कुमार, रंजीत कुमार,नरेश कुमार, अखिलेश मिस्त्री, मनोज सिंह,सूरज कुमार, ब्रजेश यादव, विकास कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.








