Home / News / सरकार ने किया एलान ,किसानों को राहतः अब 500 और 1000 के पुराने नोट से खरीद सकेंगे बीज

सरकार ने किया एलान ,किसानों को राहतः अब 500 और 1000 के पुराने नोट से खरीद सकेंगे बीज

नोटबंदी से नुकसान झेल रहे किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने एलान किया है कि अब किसान 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों से खाद और बीज खरीद सकेंगे। सरकार ने यह फैसला फसलों की बुवाई में हो रही देरी के मद्देनजर किया है।दरअसल सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से ही किसान नोटों की मार के चलते नई फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से जहां उन्हें नुकसान हो रहा है वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कमर भी टूट रही है। सरकार के इस फैसले के बाद किसान अब खाद और बीज खरीद कर नई फसलों की बुवाई कर सकेंगे।

images
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद 8 नवंबर की रात को नोटबंदी का एलान किया था। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि सरकार ने कुछ जरूरी सुविधाएं जैसे अस्पतालों, दवाओं की दुकानों, श्मशान घाट, रेलवे टिकट काउंटर पर इन नोटों को स्वीकार करने की छूट भी दी थी। इसके बाद भी अगले ही दिन से नोट बदलने और नए नोटों के लिए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। हालांकि तब से लेकर अब तक सरकार नोटबंदी को लेकर कई फैसलों में बदलाव भी किया है।साथ ही लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए नोट बदलने के लिए कुछ और सुविधाएं भी दी हैं। इसके बाद भी बैंकों और एटीएम के बाहर लगातार लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। विपक्ष इसको लेकर लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने यह फैसला बिना सोचे समझे लिया है। इसको लेकर सदन में तीन दिन से हंगामा बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *