Home / News / संयुक्त विपक्ष की ओर से आहूत भारत बंद का दुमका में मिला जुला असर

संयुक्त विपक्ष की ओर से आहूत भारत बंद का दुमका में मिला जुला असर

आवागमन बाधित होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी, प्रशासन चौकन्ना
(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि )
दुमका : संयुक्त विपक्ष द्वारा आहूत भारत बंद का सदर प्रखंड दुमका में मिला जुला असर देखा गया.विभिन्न मुहल्लो में अधिकतर दुकानें खुली रही, मुख्य बाजार में दोपहर एक बजे तक ही बंद का असर देखा गया, उसके बाद लगभग सभी ब्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले देखें गये.हालांकि आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ी.निजी बस पड़ाव में सन्नाटा पसरा रहा.दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी बंद का मिला-जुला असर देखा गया.विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लम्बी कतारें देखी गई.बंद को सफल बनाने हेतु संयुक्त विपक्ष के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आवागमन ठप्प कर दिया.निजी वाहन आम दिनों की तरह ही सड़क पर दौड़ते दिखाई दिए.यहां बताते चलें कि बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आया.एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी लगातार विधि ब्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *