
पाकुड़: (विनोद कुमार): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती गांव में नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री एवं सेवन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. इसकी गुप्त सूचना एसपी को मिली। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठन किया गया. छापेमारी टीम के द्वारा गंगारामपुर प्राथमिक विद्यालय के परिसर को घेराबंदी कर 5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी से पूछताछ किया और तलाशी भी ली गई. तलाशी लेने के दौरान सभी आरोपी के पास से छोटा पाउच का 25 पीस पैकेट जिसमें 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. साथ ही इन सबों के पास से एक नशीली पदार्थ तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, 3 मोबाइल और अल्मुनियम पेपर के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं. एसडीपीओ अजीत कुमार विमल सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दिया. उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती गांव में नशीली पदार्थ पैमाने पर खरीद बिक्री की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि तौहीद शेख, सारीबुल शेख, नूर मोहम्मद शेख हाबिल शेख और काबिल शेख को को गिरफ्तार किया गया है। 300 गाने अपना जुर्म पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है इन सभी अभियुक्तों के विरोध मुफ्फसिल थाना में 198 धारा 21, 22 एवं 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल सुरेंद्र रविदास, मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, सचिन लकड़ा, लियाकत अंसारी सहित सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।









