Home / News / शादी के रिसेप्शन में जाने के दौरान वाहन दुर्घटना में एक की मौत

शादी के रिसेप्शन में जाने के दौरान वाहन दुर्घटना में एक की मौत


(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि)
पाकुड़: फरक्का से दुमका शादी रिसेप्शन में जाने के दौरान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सलपतरा गांव के पास पुल पर स्कॉर्पियो दुर्घटना से एक की मौत और 10 घायल है। यह घटना बीती रात 11:00 बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, घायलों को लाने के दौरान एक की मौत हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएच 15 डब्ल्यू 9980 नंबर के स्कॉर्पियो में फरक्का से सवार होकर सभी शादी रिसेप्शन में दुमका जा रहा था इसी दौरान स्कॉर्पियो सलपतरा गांव के पास पुल तीखा मोड़ होने के कारण असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक विप्लव राम की मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित विनय सिंह एवं पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. मौजूद डॉ नसीम अहमद के द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर भेज दिया. घायल व्यक्ति संतोष पाल 27 वर्ष, जगरनाथ वैद्य 26, पुरन चंद सरकार 56, जय साह 24 वर्ष, लोटन पाल 38 वर्ष, मोती शेख 27 वर्ष, खोखन शेख 12 वर्ष, समीर जमादार 25 वर्ष एवं पिंटू घोष 25 वर्ष घायल हो गया। उधर मंगलवार सुबह थाना प्रभारी मनोज कुमार और एसआई विनय सिंह मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तो आपको भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *