जिला प्रशासन की तैयारी पूरी तरह फैल

दुमका।
सीएनटी व एसपीटी एक्ट संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित किये जाने के विरोध में शुक्रवार को आहूत झारखंड बंद के दौरान उपराजधानी दुमका में अहले सुबह जगह-जगह बंद समर्थकों ने उत्पात मचाया और आगजनी की। दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर एसपी कॉलेज के समीप बंद समर्थकों ने सुबह में दो हाईवा,शाम में चार ट्रक,एक बस व एक मारूती में आग लगा दी और दर्जनों ट्रकों के पहिया की हवा निकाल दी। जबकि शहर के दुधानी चैक पर बंद समर्थकों ने टायर जलाकर दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। दुमका -रामपुर हाट मुख्य मार्ग में भी लंबी ट्रकों की लाईन देखने को मिली। दुमका जिला प्रसाशन का सारा दावा फैल नजर आया। जिला प्रसााशन के आंख के नीचे बंद समर्थको ने जमकर उत्पात मचाते हुये कई गाड़ियों को जला कर खाख कर दिया ओर पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व प्रभारी पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार वर्णवाल शहर में भ्रमण कर बंद के दौरान उत्पात मचाने वालों पर नजर रख रहे थे पर बंद समर्थकों का उत्पात जारी रहा । जिला प्रसाशन द्वारा कोई ठोस कदम नही लेने पर दुमका में करोड़ो रूपये की संपति का नुकसान हुआ। । उपायुक्त ने बंद के दौरान कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंनें शहर के मुख्य-मुख्य चैराहों पर पुलिस बलों की तैनाती करने का निर्देश दिया पर कई जगहों पर पुलिस नजर नही आई। बंद को झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद, जदयू व वामपंथी दलों का पूरा समर्थन मिला। रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 2 बजे तक दुमका में 111 बंद सर्मथक को गिरफतार किया गया। वही आईजी एमएस भट्टी के अनुसार पूरे राज्य से लगभग 3800 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यंहा बता दे की दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर एसपी कॉलेज के समीप जंहा आठ गाड़ियों को जलाया गया है। वहां पर दुमका एसपी प्रभार लेने के बाद प्रभात कुमार ,उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा,लिटीपाड़ा विधायक व झामुमो नेता डाॅ अनिल मुर्मू शाम को घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।
उपराजधानी दुमका में बंद के दौरान बंद समर्थकों ने दो हाईवा,चार ट्रक,एक बस व एक माॅरूति को किया आग के हवाले







