Home / News / जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोप भेजा जेल, प्रभारी थाना प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कार्रवाई किया गया। पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज। मिली जानकारी के अनुसार कहां जाता है थाना क्षेत्र मैं 17 दिसंबर को आरोपी छोटो हांसदा उम्र करीब 25 वर्षीय ने अपने ही गांव के 17 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर जबरन बलात्कार किया। युवती के द्वारा मना करने के बाद भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर युवकी के साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया की युवती के पिता ने बीते 22 दिसंबर को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठन कर उक्त गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नाबालिक लड़की के पिता थाने में आवेदन देकर कहा कि 17 दिसंबर को मेरी पुत्री के साथ गांव के युवक छोटो हांसदा ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत को लेकर ग्राम प्रधान के पास गए ग्राम प्रधान ने बैठक बुलाई लेकिन आरोपी बैठक में नहीं आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 57/21 धारा 376 आईपीसी एक्ट 4/8 के साथ पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *