Home / News / बासमती गाँव का युवक पिकनिक मनाने गए पाकुड़िया दुर्गापुर डैम में लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

बासमती गाँव का युवक पिकनिक मनाने गए पाकुड़िया दुर्गापुर डैम में लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस


पाकुड़: (झारखण्ड)20 वर्षीय सुनील कुमार पंडित अपने दोस्तों के साथ सोमवार को नए वर्ष की स्वागत करने के लिए पिकनिक मनाने पाकुड़िया प्रखंड के दुर्गापुर डैम गया हुआ था, लेकिन युवक घर नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पंडित अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती निवासी स्वर्गीय गोर पाल के एकलौता पुत्र था। पिता के मरने के बाद सुनील कुमार पंडित को मां धनेश्वरी देवी ने बचपन से पाल पोस कर बड़ा किया। लेकिन भगवान को यह भी रास नहीं आया। बेसहारा का सहारा छीन लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पंडित अपने 8 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था, सोमवार को करीब बजे वह अपना मोबाइल, कपड़ा, पर्स को जमीन में रखकर डैम में स्नान करने गया, लेकिन युवक लापता हो गया। अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। उधर पाकुड़िया पुलिस इस मामले में खोजबीन कर रही है। घर में माँ धनेश्वरी देवी सहित अन्य सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है.

पाकुड़ से विनोद कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *