रांची। प्रदेश में सरकार द्वारा ‘छोटा नागपुर टेनेंसी एक्ट‘ और ‘संथाल परगना टेनेंसी‘ में संशोधन को लेकर चल रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पुराने कानूनों के संशोधन करना वक़्त की जरुरत है। हालांकि उन्होंने एक बार भी इन दोनों एक्ट का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने सरकार के इस कदम को जायज ठहराया।राजधानी के एटीआई बिल्डिंग में संविधान स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण को देखते हुए समय-समय पर पुराने कानूनों का संशोधन की जरूरत होती है। सीएम ने कहा कि गरीबी समाप्त करने के लिए और तेजी के साथ काम करने की आवश्यकता है। साथ ही इसके लिए कानूनों में बदलने की व्यवस्था होनी जरूरी है।उन्होंने कहा कि अभी भी कई चुनौतियां हैं बावजूद इसके विकास की प्रक्रिया में असंतुलन की बजह से कार्यों को बदलने की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत ही समाज, राष्ट्र और देश की पूरी व्यवस्था चलती है। जिसका पालन करना हम सभी का दायित्व है।मौके पर मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा अम्बेडकर के किये गए कार्यों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भी बाबा अम्बेडकर के बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है, ताकि सामाजिक हित में बेहतर कार्य किया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर शपथ दिलायी।
सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन समय की जरूरत- सीएम
November 26, 2016

Previous Article
Next Article

बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया कई स्कूलो का निरीक्षण, डीईओ व डीएसई पर होगी कारवाई
एसपी कॉलेज के हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी, ब्लू फिल्म की सीडी व लड़की के कपड़े बरामद

DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136
Related Posts
महाशिवरात्रि पर पाकुड़ जिले में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरो ...
February 16, 2026
दुमका में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश: देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ ...
February 16, 2026


