Home / News / सामाजिक वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं- डॉ विनोद कुमार शर्मा

सामाजिक वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं- डॉ विनोद कुमार शर्मा


दुमका:सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में ‘ कोविड-19 एंड मेन्टल वेलनेस ” विषय पर डॉ विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक विभागीय वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के दौर में मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहना अवश्य है। विद्यार्थी मेंटली वेल तभी रह सकते है जब वह अपने को महत्व व सम्मान दे। आलोचनाओं को नजरअंदाज कर वास्तविक लक्ष्य की प्राप्ति में लगे रहे। वर्चुअल रिश्ते नाते निभाते हुए व अपने को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखते हुए जितना हो सके अपने साथी मित्रों की तनाव, चिंता व परेशानियों को दूर करने का उपाय निकले। सुझाव, सूचना व सहयोग के द्वारा लोगों में परिस्थितियों से मुकाबला करने को आत्मविश्वास जगाए। मन से भय व आशंका को भगाए। ऐसा के एक सुंदर व स्वस्थ्य सामाजिक वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। शराब व नशा सेवन से पूर्ण रूपेण परहेज होनी चाहिए तभी मेन्टल वेलनेस की सार्थकता साबित होगी व इसका दायरा सम्पूर्ण मानसिक स्वास्थ्य की ओर बढ़ेगा। यह कहना लाजमी लगता भी है कि कोविड-19 से बदलते वैरिएंट के दुष्प्रभाव से लड़ने को लोगों में आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ा है । लोगो में जहां एकदूसरे को सहयोग, सुझाव व सही सूचना देने की प्रवृत्ति बढ़ी है तो वही कहना न होगा मानसिक भय व तनाव से अभी पूर्णरूप से मुक्त नही हुए है। फिर भी कोविड गाइड लाइन के आवश्यक शर्तों को पूरा करते हुए दिनचर्या करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। आदते बढ़ी है। सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति भी चिंता जागृत हुई है। अभिभावकों को भी चाहिए कि विद्यार्थियों के सभी सकारात्मक चिंतन व रचनात्मक कार्यों को करने में साथ दे जिसे मेन्टल वेलनेस बनी रहे। इस वर्चुअल वेबिनार में विद्यार्थियों ने इस कार्य को करने की प्रतिबद्धता दर्शाई तो रचनात्मक कार्य कर विपदा को अवसरों में बदलने की सोच भी जताई। विद्यार्थियों में दिव्या कुमारी, जुली कुमारी, स्मृति कुमारी, परवीना कुमारी, दिनकर शर्मा, नीरा कुमारी आदि ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *