Home / News / किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी -डीआईजी

किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी -डीआईजी

दुमका ।
संताल परगना के डीआइजी अखिलेश कुमार झा ने गुरूवार को अपने
कार्यालय कक्ष में 2 दिसंबर के बंदी को ले एक बैठक की। इस बैठक में
डीआइजी ने संताल परगना के पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक के साथ बैठक
किया। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान किसी भी तरह के हिंसा को रोकने
का निर्देश दिया। इस दौरान किसी भी तरह का हिंसा नहीं हो इसका ध्यान
रखने को कहा। प्रमंडल के जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, थाना क्षेत्रों
में फ्लैग मार्च किया जाएगा। डीआइजी ने एसपी को निर्देश दिया है बंदी के
दौरान किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंसा करने वालों
के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय व डीआइजी
ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंद को तैयारियों की जानकारी का
आदान-प्रदान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *