
दुमका: भारतीय जनता पार्टी की दुमका इकाई 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गई है।मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के जिलाअध्यक्ष पारितोष सोरेन की अध्यक्षता में बैठक जिला कार्यलय की गई।बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के द्वारा मंडल स्तर पर बूथ कमिटी के नवीकरण और उसके गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता व संताल परगना प्रभारी गणेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी के द्वारा बूथ सशक्तिकरण एवं नवीकरण को लेकर सभी मंडल प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश दिया गया।
पूर्व विधायक अशोक भगत ने जल्द से जल्द बूथ कमिटी का गठन कर उसकी सूची को सौंपने का निर्देश दिया ।सांसद सुनील सोरेन ने मंडल बूथ प्रभारी को नवीकरण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करके उन्हें सौंपने की बात कही ताकि उसे प्रदेश नेतृत्व को समय पर सौंपा जा सके। इसमें पुराने एवं नए सभी कार्यकर्ताओं को जोड़कर बूथ कमिटी के निर्माण की बात कही गयी है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के वक्त काम करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि हमलोग चुनाव की तैयारियां और संगठन के कार्य को 365 दिन करते रहने वाले दल के सदस्य हैं। मौके पर जिला महामंत्री विवेकानंद राय ,दीपक स्वर्णकार ,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ,जिला मंत्री लक्ष्मण पंडित, जिला मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ,जिला कार्यसमिति मार्शल ऋषि राज टुडु और विमल मरांडी ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, संताल परगना प्रभारी ने दिए कई दिशा निर्देश








