Home / News / उपायुक्त ने एस पी कॉलेज के चार प्रोफ़ेसर को भेजा स्पष्टीकरण

उपायुक्त ने एस पी कॉलेज के चार प्रोफ़ेसर को भेजा स्पष्टीकरण


दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दुमका ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022) के लिए डॉ सामुएल किस्कू सहायक प्रोफेसर एसपी कॉलेज, सनोज स्टेफन हेम्ब्रम सहायक प्रोफेसर एसपी कॉलेज, डॉ इंद्रजीत कुमार, सहायक प्रोफेसर एसपी कॉलेज, दुमका, डॉ धनंजय कुमार मिश्रा, सहायक प्रोफेसर, एसपी कॉलेज को रामगढ़ प्रखण्ड में सेक्टर पदाधिकारी के रूप नियुक्त किया गया है।उनके दूरभाष पर सूचित करने के बावजूद भी उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं किया है और न ही अपने कर्तव्य पर योगदान दिया है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की अवहेलना कर निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी है। इस सम्बंध में उपायुक्त द्वारा आदेश जारी कर उक्त सहायक प्रोफेसर से स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *