देवघर:देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने तीन गोली मारी जो उसके छाती और सिर में लगी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।मृतक अमित कुमार सिंह बिहार के बिहटा के बसौड़ा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर तीन गोलियां दागीं। इससे मौके पर ही अभियुक्त की मौत हो गई। शनिवार को एक पुराने मामले में बिहार पुलिस उसे पेशी के लिए देवघर कोर्ट लेकर आई थी। उसके साथ चार पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया।देवघर में 2012 में व्यवसायी चंचल कोठारी का अपहरण हुआ था। वह कबाड़ का काम करता था। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था। इसी मामले में अमित कुमार सिंह आरोपित था। बताया जाता है कि आज प्रोडक्शन वारंट में उसकी कोर्ट में पेशी थी। उसे एएसआइ राम अवतार राम के साथ चार हथियार बंद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था।
झारखण्ड:देवघर कोर्ट में चली गोली, युवक की मौत
June 18, 2022
Previous Article
Next Article

दुमका,मसलिया और रानीश्वर प्रखंड में अपराह्न 3 बजे तक 68.26 प्रतिशत मतदान
झारखण्ड:दुमका में पहली बार हुआ रीढ़ की हडडी का सफल आपरेशन
DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136
Related Posts
महाशिवरात्रि पर पाकुड़ जिले में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरो ...
February 16, 2026
दुमका में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश: देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ ...
February 16, 2026


