Home / News / बेटी बचाओं पर फिल्म बनायेगी फिनलैंड की डायरेक्टर,वी संस्था करेगी सहयोग

बेटी बचाओं पर फिल्म बनायेगी फिनलैंड की डायरेक्टर,वी संस्था करेगी सहयोग

उपराजधानी दुमका में महिलाओं की वी संस्था के साथ फिनलैंड से आई डाॅक्यूमेंट्री फिल्म की डायरेक्टर टीना मलिंगा ने बैठक की। ओर बेटी बचाओं पर डाॅक्यूमेंट्री फिल्म बनाने में सहयोग की अपील की एवं कई प्रकार की जानकारी लिया। वी की अध्यक्षा व नगर परिशद् की अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा की यह एक अच्छी सोच है। इस फिल्म को बनाने में हमारी संस्था एवं संस्था की सभी सदस्यों का पूरा सहयोग रहेगा। यंहा बता दे की इस फिल्म को पूरा सहयोग सतन आश्रम के स्वामी आत्मानंद व स्वामिनी अनुराधा पुरी कर रहे है। मौके पर वी की वरीय सदस्या ऐलिजाबेथ टुडू,सचिव सिंहासनी कुमारी,अन्नु,नीतू झा,सरोज सरार्फ,लता मुर्मू, छवि बागची, पुर्णिमा पांडेय,सुजाता अधिकारी, अरूणिमा नंदिता सेन आदि मौजूद थे। सभी सदस्यों ने कहा की हमलोग फिल्म बनाने में आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *