Home / News / दुमका में कोयला रैक प्वाइंट हटाने को लेकर रोड जाम करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

दुमका में कोयला रैक प्वाइंट हटाने को लेकर रोड जाम करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज


दुमका:(झारखण्ड)दुमका रेलवे स्टेशन के पास से कोयला रैक प्वाइंट को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक रविशंकर मंडल को नामजद आरोपी बनाते हुए 30 से 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई बीजीआर कोल कम्पनी कैम्प अमड़ापाड़ा,पाकुड़ के रोड इंचार्ज मिनमय मिश्रा के बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को बयान दिया है कि वे कम्पनी के काम से दुमका रेलवे साइडिंग जा रहे थे। उसी बीच नेतुरपहाड़ी के पास रैक प्वाइंट जाने के रास्ते में रविशंकर मंडल के नेतृत्व में करीब 30 से 40 लोगों ने रोड में बांस लगाकर रोड के आवागमन को बाधित कर दिया था। किसी वाहनों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। वे जब उक्त रोड से गुजरने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने गाली-ग्लौज की और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में इंचार्ज ने 11 अक्टूबर को रविशंकर मंडल को नामजद आरोपी बनाते हुए अज्ञात 30 से 40 लोगों के विरुद्ध भादवि की धारा 342, 143, 144, 147, 186, 504, 149 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *