Home / News / प्रमंडलस्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी 2017 -18 में मुख्यमंत्री ने कहा राजनितिक गुंडा गर्दी को समाप्त कर के ही दम लूँगा

प्रमंडलस्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी 2017 -18 में मुख्यमंत्री ने कहा राजनितिक गुंडा गर्दी को समाप्त कर के ही दम लूँगा

उपराजधानी के इंडोर स्टेडियम दुमका में प्रमंडलस्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी 2017 -18 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास कहा की झारखण्ड का हर व्यक्ति विकास चाहता है , शांति चाहता है ,हर व्यक्ति को उसका हक मिलना चाहिए । शांति मेरी पहली प्राथमिकता है , जहाँ शांति रहेगी वही विकास होगा । उन्होने कहा की राजनितिक गुंडा गर्दी को समाप्त कर के ही दम लूँगा । हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है ,सरकार नारे और वादे से नहीं निति ओर नियत से चलती है। मुख्यमंत्री ने कहा की विकास में जो भी बाधा आयेगी उसे हम दूर करेंगे ,जब तक 1 -1 व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक झारखण्ड का विकास नहीं होगा । मेरी जीवन का लक्ष्य गरीबी को समाप्त करना है। उन्हाने कहा की पुरे 24 जिले में कोल्ड स्टोरेज बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा की गरीब विधवा बहन को पेंशन देंगे ओर जरुरत पड़ी तो घर भी देंगे। झारखण्ड की खूबसूरती हमारी शान है। पर्यावरण अनुकूलित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। श्री दास ने कहा की देवघर सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र होगी ,2018 तक प्रधानमंत्री के स्वच्छ झारखण्ड का सपना पूरा करेंगे। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्यमंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा की वर्ष 2017-18 के बजट निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। राज्य के समग्र विकास के लिए हर हाथ को काम मिलना जरुरी है। सरकार आधारभूत संरचनाओं के बजट में सरकार वृद्धि करेगी मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए हमें पूरी निष्ठा से काम करना होगा । कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने भी बजट पूर्व संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा की गुमला , चाईबासा और लातेहार के बाद संताल परगना में शुक्रवार को पूरी सरकार का आगमन हुआ। जंहा से लोगो के सुझाव के माध्यम से बजट तैयार किया जायेगा। मौके पर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ,विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव वित्त अमित खरे , अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर त्रिपाठी , प्रधान सचिव ग्रामीण विकास एन एन सिन्हा , प्रधान सचिव जल संसाधन सुखदेव सिंह , प्रधान सचिव पेयजल अमरेन्द्र प्रताप सिंह , सचिव उच्च एवं तकनिकी शिक्षा अजय कुमार सिंह , सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता आराधना पटनायक , सचिव खाध एवं आपूर्ति विनय चैबे , विधायक अमित मंडल,अनंत ओझा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया । बजट पूर्व संगोष्ठी में दुमका की जिला परिषद अध्यक्षा जाॅयेस बेसरा ने कहा कि आदिम जनजाती के लिए कस्तुरबा विद्यालय की भांति विद्यालय बनाया जाय। हर बीपीएल परिवार से एक एक बच्चों को अनिवार्य षिक्षा दी जाय। पषुपालन हेतु 100 प्रतिषत अनुदान दिया जाय।
2222
दुमका नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि कचरा प्रबंधन, नगर सौन्दर्यीकरण, विवाह भवन के लिए निविदा निकाली गई पर कार्य नहीं हुआ राषी वापस चली गई। उन्होंने कहा कि नगर पर्षद अध्यक्ष को 1 करोड़ से अधिक की राषि का टेंडर करने की शक्ति प्रदान की जाय। नन सेलेबुल जमीन पर मकान बनाने की व्यवस्था की जाय। जामताड़ा जिला के चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि ने जिला के विकास के लिए खेल को बढ़ावा देने के की बात कही। वंही साहेबगंज जिला के कृषक मित्र प्रतिनिधि राम उलास ओझा ,एनी केदा हंसदा ने भी सुझाव दिया। गोड्डा जिला के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रीतम कुमार घिडिया व्यापारियों के लिए जागरूकता फैलाने हेतु मुख्यमंत्री को अपने सुझाव दिया।दुमका जिला के छात्र प्रतिनिधि ने भी मुख्यमंत्री को अपने सुझाव दिया। वित्तीय वर्ष 2016-17 में वे अहम् सुझाव जो बजट का हिस्सा बनने के लिए कृष्ण कान्त को कृषि सिंगल विंडो सिस्टम में सुझाव देने,प्रो अमिताभ भारती को प्रत्येक जिला में मल्टी परपस हॉल बनाने का सुझाव देने ,देवराज प्रसाद को पठन-पाठन व परीक्षा संचालन हेतु प्रत्येक जिला मुख्यालय में बड़े बड़े हॉल का निर्माण के लिए एवं ऋषि कुमार भारती को सोलर पंप की व्यवस्था अनुदान के साथ देने का सुझाव देने के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया । पूर्व सांसद अभय कांत प्रसाद ने मुख्यमंत्री को सिचाई ,कॉलेज की स्थापना, श्रावणी मेला के दौरान पुलिस बंधू के लिए रुकने की व्यवस्था एवं अन्य सुझाव दिये ।धन्यवाद ज्ञापन दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा किया तथा कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उप निदेषक जनसम्पर्क दुमका अजय नाथ झा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *