Home / News / सरकारी अनाज को पहाड़िया ग्रामीणों ने कालाबाजारी कर रहे 35 बोरा चावल को ट्रैक्टर समेत पकड़ा

सरकारी अनाज को पहाड़िया ग्रामीणों ने कालाबाजारी कर रहे 35 बोरा चावल को ट्रैक्टर समेत पकड़ा

पाकुड़:(विनोद कुमार) जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत गौरपाड़ा के ग्रामीणों ने बास्को पहाड़ के पास सरकारी अनाज से लदी ट्रैक्टर को पहाड़िया ग्रामीणों ने कालाबाजारी करने ले जा रहे 35 बोरा पीडीएस(15 क्विंटल) चावल को ट्रैक्टर सहित पकड़ा. अनाज सिंगारसी पंचायत के पूर्व मुखिया मोतीलाल पहाड़िया के घर से लोड कर कालाबाजारी के लिए डूमरचीर ले जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी सुचना पर बड़ा बास्को पहाड़ के कच्ची सड़क पर दर्जनों ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सहित 35 बोरा लकड़ी को पकड़ा. ग्रामीणों ने एमओ से जाँच कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मिली जानकारी अमड़ापाड़ा प्रखंड सिंगारसी पंचायत के पूर्व मुखिया मोतीलाल पहाड़िया के निजी आवास से करीब 6:30 बजे लेबर के द्वारा ट्रैक्टर में 35 बोरा पीडीएस चावल लोड कर दसगोड़ा गांव होते हुए अमड़ापाड़ा प्रखंड के बड़ा बास्को पहाड़ के कच्ची रास्ते पर ले जा रहा था, उस समय ग्रामीणों द्वारा चावल समेत ट्रैक्टर पकड़ लिया।

सरकारी आनाज का कालाबाजारी का खेल कई महीनो से चल रहा है. पूर्व में भी एक वाहन में लदी अनाज की जांच में कर दी गई थी लेकिन लीपा पोती। मामलें की जानकारी मिलते ही एमओ आभाष चन्द्र साह, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सहित पुलिस घटनास्थल पहुंची और ट्रैक्टर को चावल सहित जब्त कर थाना लाया. उधर एमओ आभाष चन्द्र साह के लिखित आवेदन पर ट्रैक्टर मालिक एवं मोतीलाल पहाड़िया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आभाष चन्द्र साह ने बताया की सरकारी चावल का कालाबाजारी करने वालें को बख्सा नहीं जायेगा. ट्रैक्टर में कुल 15 क्विंटल चावल को जब्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *