
दुमका:जनहित से जुड़ी समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है । मेरी हमेशा कोशिश होती है कि जनता से मुलाकात और सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों को समझें ताकि उसके निराकरण की दिशा में पहल की जा सके। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज खिजुरिया, दुमका स्थित अपने आवास पर मुलाकात करने आए लोगों से ये बात कही। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपने यहां जो समस्याएं रखी हैं, उसके शीघ्र निराकरण की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लोगों ने भी मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

मेरी हमेशा कोशिश होती है कि जनता से मुलाकात और सीधा संवाद- मुख्यमंत्री








