
दुमका:उपराजधानी दुमका के गादी कोरैया पंचायत के बड़ा ढाका मैदान में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा
• कोई ऐसा घर नहीं जहाँ राज्य सरकार की योजना नहीं पहुँची है
• पहले एक परिवार के सिर्फ 2 बच्चियों को ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिल पाता था।अब सभी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा।
• गुरुजी क्रेडिट कार्ड राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए राशि दी जाएगी।
• दुमका जिले में 650 करोड़ की लागत से 800 किमी ग्रामीण सड़क की स्वीकृति दी है,जिससे गांव की सड़कें बेहतर होगी।
• पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 1000 करोड़ की लागत से जिले के 650 किमी सड़क का निर्माण की स्वीकृति दी गयी है।
• 20 लाख गरीब लोगों को हरा राशन कार्ड देने का कार्य राज्य सरकार ने किया है,आने वाले दिनों में उसी राशन कार्ड से 1 किलो दाल भी मुफ्त दी जायेगी।
• कोविड-19 के दौरान हमारे राज्य के फंसे लोगों को सड़क मार्ग,रेल तथा हवाई मार्ग से अपने राज्य,घर तक पहुचाने का कार्य सरकार ने किया।
• हर आदमी की जरूरत रोटी,कपड़ा और मकान है जिसे पूरा करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है।
• हर गरीब को आवास राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी ये मेरा वादा है।

• 1 लाख 36 हज़ार करोड का बकाया अगर केंद्र सरकार से मिला होता तो गैस सिलेंडर 1200 का नहीं 500 में उपलब्ध कराता,पेंशन 1000 नहीं 2500 होता तथा युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए 10000 हज़ार की राशि उपलब्ध कराने का कार्य सरकार करती।
• अब पेंशन का आवेदन लेकर कार्यक्रम में कोई नहीं आता है।सरकार आपके द्वार के पिछले 2 चरणों मे बड़ी संख्या में आमजनों को लाभ मिला है।
• राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को सरकार ने पुरानी पेंशन योजना से जोड़ा है।
■ इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 835 करोड़ की लागत के 5308 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।वहीं 199.38 लाख की 50 योजनाओं का उदघाटन किया गया।
इस दौरान कृषि मंत्री श्री बादल ने कहा कि सरकार बनी तो खजाने खाली थे।सरकार के पास लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने की एक बड़ी चुनौती थी।कुछ फिन बाद कोविड-19 के महामारी के कारण पूरा देश ठप पड़ गया था।सारी विकास योजनाएं ठप पड़ गयी थी।लेकिन सरकार ने उस विपरीत परिस्थिति में डट कर मुकाबला किया।आमजनों को परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान राज्य सरकार ने रखा।वर्तमान में जिले में 1,80,416 सर्वजन पेंशन योजना के लाभुक हैं।1,22,699 लोगों को सर्वजन पेंशन योजना के प्रारंभ होने से लाभ मिला रहा है।सरकार को धन्यवाद देता हूं कि सर्वजन पेंशन योजना के प्रारंभ होने से अब लाभुकों को 60 वर्ष पूरी होते ही लाभ मिलना प्रारंभ हो जाता है।

जामा विधायक सीता सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार सभी के वर्गों के लिए योजनाएं बना रही है।सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,गुरुजी क्रेडिट कार्ड सहित तमाम ऐसी योजनाएं है जिससे छात्रों को राज्य सरकार उच्च शिक्षा हेतु राशि प्रदान करने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से अनुरोध है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी लाभुकों को कल्यणकारी योजनाओं से जोडने का कार्य करें।कहा कि राज्य में विकास बाधित हो इसके लिए तमाम प्रयास विकास विरोधी तत्वों द्वारा किया जा रहा है।माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन राज्यवासियों की खुशहाली तथा राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।

पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गरीब,पिछड़ा,दलित सहित सभी वर्गों को योजनाओं से सरकार जोड़ रही है।लोगों को किसी भी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पैड रहा है।सरकार स्वयं लोगों के दरवाजे पर चलकर आ रही है।सरकार गठन के बाद महामारी ने राज्य को घेर लिया लेकिन सरकार उस विपरीत स्थिति में भी आमजनों के साथ खड़ी रही।दूसरे राज्य, देश में फंसे लोगों को हवाई जहाज़ के माध्यम से अपने राज्य घर तक पहुचाने का कार्य सरकार ने किया।लोगों को पहली बार अहसास हुआ कि राज्य में अपनी सरकार है।बेटी पढ़ाओ सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से बच्चियों को राशि भी प्रदान की जा रही है।बच्चियों को 8 वीं कक्षा में जाते ही बच्चियों को राज्य सरकार द्वारा राशि दी जाने लगती है।सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों,विधवा तथा सभी दिव्यांग को पेंशन दी जा रही है।यह पेंशन नहीं बूढ़े विधवा तथा दिव्यांग भाई बहनों के जीने का सहारा है।
शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से सरकार आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं को दूर कर रही है।सरकार के कल्यणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको प्रखंड तथा जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।अब आपकी समस्या आपके द्वार पर ही दूर हो जाएगी।कोविड-19 महामारी के दौरान जब पूरा राज्य महामारी के दौर से गुजर रहा था उस वक़्त भी राज्य सरकार को आमजनों की चिंता थी।राज्यवासियों को महामारी के दौरान कठिनाई नहीं हो इसके लिए कई कार्य किये जिसकी चर्चा पूरे देश मे होती है।राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।कहा कि जहाँ विकास की किरण कभी नहीं पहुँची थी,वहां भी सड़क तथा अन्य सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा पहुचायी गयी है।राज्य सरकार यहां के लोगों के आय में वृद्धि के लिए भी कार्य कर रही है।ये सरकार राज्यवासियों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का काफी लाभ आमजनों को मिल रहा है।पिछले 2 चरणों में बड़ी संख्या में आमजनों की समस्याओं का समाधान हुआ है।इस कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़े,लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर जाकर किया जाय।कार्यक्रम में लोगों की संख्या कम हो रही है इससे यह साफ पता चलता है कि लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।योजनाओं का लाभ मिल रहा है।









