Home / News / पूर्व मंत्री ने केंद्र के योजनाओं के बारे में जनता को बताया

पूर्व मंत्री ने केंद्र के योजनाओं के बारे में जनता को बताया


दुमका:झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के सदर प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष शामिल हुए। एलईडी वाहन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबे के पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता के बीच विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक समझने का काम किया उन्होंने कहा की संपूर्ण भारत में लगभग ढाई लाख पंचायत एवं साढे तीन हजार से अधिक शहरी निकायों में यह कार्यक्रम आयोजित होना है। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य देश की जनता को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूक करना ही नहीं उन तक उन योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं यथा जनधन, नल जल, आयुष्मान भारत किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया एवं लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उनके साथ हरिपुर की मुखिया प्रेमलता ,भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल के अध्यक्ष सुधीर पाल जिला कार्य समिति सदस्य मार्शल ऋषिराज सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *