जरमुण्डी प्रखंड को कैषलेस बनाने हेतु वासुकिनाथ धाम में कैषलेस सुविधा का शुभारंभ दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ईपोस मषीन द्वारा दान देकर इस सुविधा की विधिवत शुरूआत की। लोगों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वासुकिनाथधाम भारत के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान रखता है तथा यहाँ पर प्रत्येक वर्ष देष विदेष से हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्षन के लिए वासुकिनाथधाम आते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दान देने में परेषानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में ईपोस मषीन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उपायुक्त ने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देष दिया कि जल्द से जल्द अपनी कनेक्टिविटी को मजबूत करें ताकि जरमुण्डी प्रखंड को कैषलेस बनाने तथा कैषलेस द्वारा भुगतान करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनायी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने एसबीआई बैंक के अधिकारियों को निर्देष दिया कि ईपोस मषीन के लिए आवेदन किये गये लोगों को जल्द से जल्द ईपोस मषीन उपलब्ध करायें। मौके पर उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास, मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक दुमका षिव कुमार सिंह, जिला समन्वयक एसबीआई, डीके मजुमदार, बड़ी संख्या में पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
वासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु आसानी से कर सकते हैं कैषलेस दान
December 19, 2016

Previous Article
Next Article

सर्वागीण विकास के लिए खेल का हमारे जीवन में एक अलग महत्व है- डा0 लुईस मरांडी
झामुमो का तो दुमका मे जनाधार समाप्त हो गया है -निशिकांत दूबे

DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136
Related Posts
महाशिवरात्रि पर पाकुड़ जिले में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरो ...
February 16, 2026
दुमका में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश: देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ ...
February 16, 2026


