Home / News / ज़िला अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर फिर से चुनाव कराया जाय-संतोष कुमार यादव

ज़िला अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर फिर से चुनाव कराया जाय-संतोष कुमार यादव


दुमका:राष्ट्रीय जनता दल दुमका के महासचिव संतोष कुमार यादव उर्फ कंचन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की राष्ट्रीय जनता दल जिला-अध्यक्ष का चुनाव में मैं एक प्रबल दावेदार हूँ। लेकिन जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित को दुमका सदस्यता रसीद काटकर दिया। उन्होंने मेरा क्रियाशील रसीद नहीं दिया । अपने पास रखे रहा। बुधवार को परिसदन में पूर्व जिलाध्यक्ष रहे राजनीति के तहत जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इसमें हमारे -दोनों चुनाव प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र यादव का सपोट कर मेरे द्वारा -दिया गया चुनाव स्थगित करने का आवेदन उसे दोनों चुनाव प्रभारी ने अनदेखा कर अमरेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया। इसकी शिकायत में प्रदेश कार्यालय राँची और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत कर रहा हूँ। ये सारी कार्यवाही पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित और डॉ अमरेन्द्र यादव के द्वारा किया गया। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड से माँग करूँगा कि इस -चुनाव को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय कर निष्पक्ष चुनाव फिर से कराया जाय। इस मामले में पूर्व ज़िलाध्यक्ष प्रमोद पंडित से पक्ष जाना तो उन्होने ने बताया सारे क्रियाशील रसीद राँची में जमा कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *